न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच

Bangladesh vs New Zealand: आईपीएल 2026 के दौरान भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच जारी रहेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के मैचों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Bangladesh vs New Zealand ODI and T20 Series Schedule: आईपीएल 2026 के शुरू होने के साथ ही दुनियाभर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहेगा। एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होगा, तो दूसरी ओर इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी जारी रहेगा। इसी क्रम में न्यूजीलैंड की टीम अप्रैल में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज का पूरा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। यह दौरा 17 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज के कई मुकाबले आईपीएल 2026 और पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों के साथ ही खेले जाएंगे।

मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेगा बांग्लादेश

इस बार आईपीएल में बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है। ऐसे में मेजबान टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने का अच्छा मौका होगा। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। अब टीम का लक्ष्य घरेलू मैदान पर एक और बड़ी सीरीज जीत दर्ज करना होगा। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

न्यूजीलैंड की टीम पर आईपीएल का असर संभव

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। कीवी बोर्ड आमतौर पर अपने खिलाड़ियों को विभिन्न टी20 लीग में खेलने की अनुमति देता है। ऐसे में संभावना है कि इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाए जो किसी टी20 लीग के अनुबंध में नहीं हैं या आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस दौरे की शुरुआत 17 अप्रैल से वनडे सीरीज के साथ होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के मुकाबले ढाका और चटगांव में आयोजित किए जाएंगे।

ODI सीरीज का फुल शेड्यूल

  • 17 अप्रैल – पहला ODI, मीरपुर (ढाका)
  • 20 अप्रैल – दूसरा ODI, मीरपुर (ढाका)
  • 23 अप्रैल – तीसरा ODI,, चटगांव

T20I सीरीज का फुल शेड्यूल

  • 27 अप्रैल – पहला T20I, चटगांव
  • 29 अप्रैल – दूसरा T20I, चटगांव
  • 2 मई – तीसरा T20I, मीरपुर (ढाका)

महिला टीम भी खेलेगी सीरीज

इस बीच बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम से जुड़ी भी बड़ी खबर सामने आई है। महिला टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगी और दोनों टीमों के बीच भी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले राजशाही डिविजनल स्टेडियम में 20, 22 और 25 अप्रैल को आयोजित होंगे। इसके बाद टी20 सीरीज के तीनों मैच सिलहट में खेले जाएंगे। यह मुकाबले 28 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को आयोजित किए जाएंगे। इस तरह अप्रैल और मई के महीने में बांग्लादेश में पुरुष और महिला दोनों टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे