बाबर आजम  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं बाबर आजम, नए कप्तान की तलाश में पाकिस्तान

England vs Pakistan: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं, जिससे टीम की कप्तानी को लेकर सस्पेंस बन गया है।

सृष्टि मौर्य

Babar Azam Injury Update: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 अगस्त से होने जा रहा है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर को हाथ में चोट लगी है और इसी वजह से उनके खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कैसे लगी चोट?

बताया जा रहा है कि शनिवार को एक प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ टूर मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन की गेंद बाबर आजम के दाहिने हाथ पर लगी। चोट लगने के बाद बाबर एहतियात के तौर पर सिर्फ 5 रन बनाकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद से उनके हाथ में दर्द की शिकायत बनी हुई है।

क्या पहला टेस्ट खेलेंगे बाबर?

बाबर ने चोट के बाद नेट्स में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। उन्होंने केवल थ्रो-डाउन के जरिए हल्की बल्लेबाजी की है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि बाबर के बुधवार को होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की संभावना काफी कम है। ऐसे में पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनकी गैर-मौजूदगी में टीम की कप्तानी कौन करेगा।

बाबर आजम के बाहर रहने पर शान मसूद और सलमान आगा के नाम कप्तानी की दौड़ में बताए जा रहे हैं। सलमान आगा पाकिस्तान की T20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव नहीं है। ऐसे में शान मसूद को यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है। हालांकि, कप्तानी को लेकर अंतिम फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी करेंगे।

पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट इसलिए भी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाना है। इस मैदान पर पाकिस्तान का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच हेडिंग्ले में खेले गए 10 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि छह मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में अपने पिछले छह टेस्ट मैच लगातार जीते हैं। इस मैदान पर इंग्लैंड को आखिरी बार 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में बाबर आजम की चोट पाकिस्तान की मुश्किलों को और बढ़ा सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बाबर पहले टेस्ट तक फिट हो पाते हैं या पाकिस्तान को उनके बिना ही मैदान पर उतरना पड़ेगा।

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला