बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बाबर आजम के नाम हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी को भी इस मामले में छोड़ा पीछे

Babar Azam: बाबर आजम टी20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए। इसी के साथ बाबर आजम ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना लिया है।

उज्जवल सिन्हा

Babar Azam Unwanted Record: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर आजम शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही वो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा 'डक्स' बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने के मामले में बाबर आजम ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। बाबर आजम अब 9वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड साझा कर रहे शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया, जो अपने करियर में आठ बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

बाबर आजम तीन गेंदों में ही हुए आउट

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाबर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। पहली दो गेंदों से उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर छेड़ा गया और तीसरी गेंद अंदर की ओर स्विंग होकर आई, जिस पर बाबर के पैर नहीं चले और वह एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने निर्णय की समीक्षा की, लेकिन गेंद विकेटों को ही छू रही थी, इसलिए मैदान पर दिया गया फैसला बरकरार रहा।

6 पारियों में तीन बार शून्य पर लौटे पवेलियन

बाबर आजम का हालिया फॉर्म कुछ दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने वनडे में शतक लगाकर वापसी की थी। लेकिन टी20 ट्रॉई सीरीज के पहले मुकाबले में जीरो पर आउट हो गए। इसके साथ ही बाबर पिछली 6 पारियों में 3 बार जीरो पर आउट हुए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ शून्य पर आउट होकर वह इस टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले आठवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। उनसे आगे सिर्फ सैम अयूब और उमर अकमल हैं, जिनके नाम 10-10 डक दर्ज हैं।

मुकाबले का हाल

हालांकि बाबर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन पाकिस्तान टीम ने मैच को जीतकर राहत की सांस ली। ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147/8 का संघर्षपूर्ण स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में विकेट गंवाए और पावरप्ले में लड़खड़ा गया, लेकिन बाद में फखर ज़मान (44 रन) और मोहम्मद नवाज (21 रन, 12 गेंद) की अहम पारियों ने टीम को जीत की ओर धकेला। पाकिस्तान ने चार गेंद शेष रहते मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।

मैच के बाद कप्तान सलमान आगा ने माना कि यह आसान जीत नहीं थी। उन्होंने कहा कि पिच रावलपिंडी की तरह हाई-स्कोरिंग नहीं थी और टीम की स्पिन तिकड़ी शादाब, नवाज़ और अबरार ने मध्य ओवरों में वापसी कराई। सलमान के मुताबिक पावरप्ले की खराब शुरुआत ने मैच को आखिर तक रोमांचक बना दिया।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन