अक्षर पटेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

DC vs MI: अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में लिए मजे, जवाब सुनकर मुरली कार्तिक भी हो गए हैरान; देखें वीडियो

पोस्ट मैच इंटरव्यू में जब मुरली कार्तिक ने अक्षर पटेल से पूछा कि निराशा दिख रही है आपकी शक्ल पर। कहां गया मैच आपके हिसाब से? इस पर अक्षर पटेल ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए मुंबई के पास।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज कर ली। एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी लेकिन अंत में मुंबई ने लगातार तीन रनआउट करके मैच को जीत लिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने एक समय पर 12 ओवर से पहले ही 135 रन पर पहुंच गई थी। 135 के स्कोर पर करुण नायर का विकेट गिरा और वहां से मुंबई ने पकड़ बनाना शुरू किया और दिल्ली की टीम को 193 रनों पर ऑल आउट कर दिया। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 89 रनों की पारी खेली।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अक्षर पटेल ने लिए मजे

मुंबई से मिली हार के बाद जब पोस्ट मैच इंटरव्यू में जब मुरली कार्तिक ने अक्षर पटेल से पूछा कि निराशा दिख रही है आपकी शक्ल पर। कहां गया मैच आपके हिसाब से? इस पर अक्षर पटेल ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए मुंबई के पास। उसके बाद मुरली कार्तिक को अपने सवाल में सुधार करना पड़ा।

हम जीत सकते थे

उसके बाद अक्षर ने जवाब देते हुए कहा कि हमने मैच जीत लिया था। मुझे लगता है कि मध्य क्रम से हमारे कुछ खराब शॉट और आसान आउट हुए। हम एक ओवर शेष रहते 12 रन से हार गए, फिर भी हम जीत सकते थे। ऐसा नहीं हो सकता कि आपके निचले क्रम के बल्लेबाज हमेशा लक्ष्य का पीछा करते हुए आपको बचाएं। कुछ ऐसे दिन होते हैं जब आप गलत शॉट खेलते हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में बहुत ज़्यादा सोचने का कोई मतलब है। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमें इस मैच को भूल जाना चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि 205 रन का लक्ष्य बढ़िया था क्योंकि यह अच्छी पिच थी और ओस भी आ रही थी। शायद अगर हमने बेहतर कैच पकड़े होते, तो हम उन्हें कम स्कोर पर रोक सकते थे। मुझे अपने तीनों स्पिनरों को गेंदबाजी करने से आत्मविश्वास मिलता है। तीनों में से दो पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप इस सीजन में अविश्वसनीय गेंदबाजी कर रहे हैं। जब भी मुझे विकेट की जरूरत होती है, मैं उनके पास जा सकता हूँ। मुझे लगता है कि आज बहुत सारी सकारात्मक चीजें हुईं, हमें बस इस मैच को भूल जाना चाहिए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें