भारतीय टीम के वर्तमान कोच गौतम गंभीर व पूर्व कोच ग्रेग चैपल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

खतरे में गौतम गंभीर की कुर्सी? चैपल के दौर से भी बुरे दौर में भारत की क्रिकेट! हैरान करने वाले आंकड़े आए सामने

Indian Cricket Team: टेस्ट और वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन के चलते हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने की मांग तेज कर दी है और तुलना ग्रेग चैपल से होने लगी।

संजय सिंह बिष्ट

Team India Head Coach Gautam Gambhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। टीम इंडिया के प्रदर्शन से नाराज फैंस अब हेड कोच गौतम गंभीर को निशाने पर ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर गंभीर को हटाने की मांग तेज हो गई है। फैंस का मानना है कि गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का वनडे और टेस्ट रिकॉर्ड लगातार कमजोर हुआ है, जिसकी वजह से उनकी तुलना भारत के सबसे खराब कोच माने जाने वाले ग्रेग चैपल से की जाने लगी है।

ग्रेग चैपल से होने लगी है गौतम गंभीर की तुलना

जब भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादित और असफल कोच की बात होती है, तो ग्रेग चैपल का नाम सबसे पहले सामने आता है। अब उसी चैपल से गौतम गंभीर की तुलना की जा रही है। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े इस तुलना को और हवा दे रहे हैं। ग्रेग चैपल की कोचिंग में टीम इंडिया ने कुल 18 टेस्ट मुकाबले खेले थे, जिनमें भारत ने 7 मैच जीते, 4 में हार झेली और 7 मुकाबले ड्रॉ रहे। इस दौरान चैपल का विनिंग प्रतिशत 38.89 रहा था।

टेस्ट क्रिकेट में गंभीर का रिकॉर्ड और भी कमजोर

अगर गौतम गंभीर के टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आंकड़े ज्यादा निराशाजनक दिखाई देते हैं। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया अब तक 19 टेस्ट मैच खेल चुकी है। इनमें भारत को 7 मैचों में जीत मिली, लेकिन 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ 2 टेस्ट ड्रॉ रहे। इस तरह गंभीर का विनिंग प्रतिशत 36.82 रहा है, जो चैपल से भी कम है। यही वजह है कि फैंस गंभीर को लेकर सवाल उठा रहे हैं और उनकी रणनीति पर भी उंगली उठ रही है।

वनडे फॉर्मेट में भी नहीं दिखा असर

वनडे क्रिकेट में भी गौतम गंभीर का रिकॉर्ड कुछ खास प्रभावशाली नहीं रहा है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया अब तक 5 वनडे सीरीज खेल चुकी है, जिनमें से 3 सीरीज में भारत को हार मिली है और सिर्फ 2 सीरीज ही टीम जीत पाई है। हालांकि गंभीर की कोचिंग में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जरूर जीती, जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर, ग्रेग चैपल के कार्यकाल की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन 2007 वनडे वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद उनका अध्याय खत्म हो गया था।

टी20 में मजबूत रिकॉर्ड बना रहा गंभीर का सहारा

जहां टेस्ट और वनडे में गौतम गंभीर आलोचनाओं के घेरे में हैं, वहीं टी20 फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से बीसीसीआई अभी भी गंभीर पर भरोसा बनाए हुए है। हालांकि आने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 गंभीर के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर ही गंभीर के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा