ऑस्ट्रेलिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को घर में धोया, मिचेल मार्श की शतक से टी20 सीरीज की अपने नाम

New Zealand vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमाया।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand vs Australia, 3rd T20I: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया। जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा।

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद टिम रॉबिंसन भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। 4 रन बनाकर मार्क चैपमैन भी चलते बने। पावरप्ले के दौरान ही न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवा दिए।

अर्धशतक से चूके टिम साइफर्ट

वहीं इस दौरान सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट एक छोर संभाले रहे और रन बनाते रहे। डेरिल मिचेल भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। 99 के स्कोर पर 48 रन बनाकर टिम साइफर्ट पवेलियन लौट गए। उसके बाद माइकल ब्रेसवेल और जिमी नीशम ने मिलकर पारी को संभाला। हालांकि, 25 के निजी स्कोर पर नीशम आउट हो गए। उसके बाद 26 रन बनाकर ब्रेसवेल भी चलते बने। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन ऐबट ने 3, जेवियर बार्टलेट ने 2, जोश हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, टीम के कप्तान मिचेल मार्श एक छोर पर डटे रहे और रन बनाते रहे। मैथ्यू शॉर्ट भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। टिम डेविड 3 रन बनाकर चलते बने। एलेक्स केरी भी एक रन बनाकर आउट हो गए।

मिचेल मार्श के शतक से ऑस्ट्रेलिया विजयी

इसी बीच मिचेल मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने टीम को जीत दिलाने के लिए आगे बढ़ते रहे। स्टोइनिस भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल ओवेन का साथ मिला। ओवेन भी 14 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद जेवियर बार्टलेट 1 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में मिचेल मार्श को शॉन ऐबट का साथ मिला।

इस दौरान मिचेल मार्श ने अपना शतक पूरा किया। मार्श ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली और मुकाबले को जीत लिया। 52 गेंदों में मार्श ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं ऐबट ने नाबाद 13 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने 4, जेकब डफी ने 2 विकेट चटकाए।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं