WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

WTC 2027: दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया कमाल, WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पहुंची टीम, देखें लिस्ट

WTC 2025 27 Points Table: डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पहला स्थान मजबूत कर लिया है, मैट रेनशॉ बने हीरो।

अक्षय साहू

Highlights:

  • ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रन से हराया।

  • जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

  • WTC अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 81.82 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है।

  • भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।

Australia vs South Africa Test match Durban:ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 214 रन से हरा दिया। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके अलावा, टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया की जीत के सबसे बड़े हीरो मैट रेनशॉ रहे। पहली पारी में एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 124 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उन्होंने पैट कमिंस के साथ 83 रन और नाथन लियोन के साथ 123 रन की साझेदारी की। इन साझेदारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए और 106 रन की बढ़त हासिल की।

दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया दम

दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी मजबूत रही। मैट रेनशॉ ने 99 गेंदों पर 82 रन बनाए, जबकि निक मैडिनसन ने 48 रन का योगदान दिया। इन पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 314 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी की बढ़त को मिलाकर दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 421 रन का लक्ष्य रखा गया। यह लक्ष्य हासिल करना मेजबान टीम के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ।

हेजलवुड की गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका ढेर

421 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ऑलआउट हो गई। एडन मार्करम ने 75 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर छह विकेट हासिल किए। मैट रेनशॉ ने भी अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 214 रन से अपने नाम कर लिया।

रैंकटीममैचजीतहारटाईड्रॉबेनतीजाअंकपर्सेंटाइल
1ऑस्ट्रेलिया119200010881.82%
2न्यूजीलैंड6410105272.22%
3दक्षिण अफ्रीका5320003660.00%
4बांग्लादेश6320104055.56%
5भारत11540206851.52%
6इंग्लैंड16780107438.54%
7श्रीलंका6120302433.33%
8वेस्टइंडीज12280203020.83%
9पाकिस्तान92700054.63%

WTC अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर

इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। टीम ने 11 मैचों में नौ जीत दर्ज की हैं और उसका अंक प्रतिशत (PCT) 81.82 हो गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने छह मैचों में पांच जीत और एक हार के साथ 72.22 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है।

भारत पांचवें और बांग्लादेश चौथे स्थान पर

अंक तालिका में बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, भारत 51.52 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारत ने 11 मैचों में 68 अंक हासिल किए हैं। इंग्लैंड 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है। टीम के अंक धीमी ओवर गति के कारण काटे गए हैं। श्रीलंका 33.33 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

पाकिस्तान अंक तालिका में सबसे नीचे

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में वेस्टइंडीज आठवें और पाकिस्तान नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज का अंक प्रतिशत 20.83 है, जबकि पाकिस्तान का प्रतिशत 14.63 है। दोनों टीमों को पेनल्टी अंकों का नुकसान भी उठाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत ने खिताब की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है। आने वाले मुकाबलों में अन्य टीमों के प्रदर्शन से अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल सकता है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?