IPL 2027: Delhi Capitals में युवराज सिंह की एंट्री, असिस्टेंट और बैटिंग कोच की मिली जिम्मेदारी

IPL 2027: युवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। साल 2015 में युवराज दिल्ली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
yuvraj singh
युवराज सिंहसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त

  • साल 2015 में युवराज सिंह रह चुके हैं दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा

  • युवराज सिंह रह चुके हैं, 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा

Yuvraj Singh Joins Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को अगले IPL सीज़न 20वें के लिए दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। 44 वर्षीय युवराज के लिए यह IPL में पहली औपचारिक रूप से कोचिंग जिम्मेदारी होगी। अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज और बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले युवराज अब अपने अनुभव का इस्तेमाल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में करेंगे।

युवराज सिंह की नियुक्ति के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया है। युवराज और गांगुली इससे पहले भारतीय टीम के लिए साथ खेल चुके हैं। अब दोनों की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने की चुनौती के साथ मैदान के बाहर रणनीति तैयार करती दिखाई देगी।

युवराज ने जताई खुशी

दिल्ली कैपिटल्स में नई जिम्मेदारी मिलने पर युवराज सिंह इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करके खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका पुराना नाता रहा है और टीम के मालिकों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। ऐसे में यह अवसर उनके लिए खास है।

युवराज ने कहा कि वह इस नई पारी को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ कोच के रूप में काम करने को लेकर भी खुशी जताई। युवराज के मुताबिक, कोचिंग को लेकर उनमें वास्तविक जुनून है और वह टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं।

yuvraj singh
West Indies vs India 2nd Test Match में इस Playing-XI के साथ उतरेंगी दोनों टीमें, जानिए दोनों देशों के टेस्ट में Head To Head आंकड़े

साल 2015 में दिल्ली के लिए खेल चुके हैं युवराज

युवराज सिंह का दिल्ली कैपिटल्स से पुराना रिश्ता रहा है। साल 2015 में उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेलने वाली टीम ने उन्हें IPL नीलामी में 16 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। उस समय वह IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने उस सीजन टीम के लिए सभी 14 मुकाबले खेले थे।

yuvraj singh
जन्मदिन विशेष: भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले गौतम गंभीर की कहानी, जानिए अब तक कैसा रहा सफर

युवराज का अंतरराष्ट्रीय करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे। आईपीएल करियर में उन्होंने 132 मैचों में 2,750 रन बनाए और 36 विकेट भी हासिल किए।

अब दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि युवराज का अनुभव, बल्लेबाजी की समझ और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की क्षमता टीम के प्रदर्शन को मजबूत करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com