जन्मदिन विशेष: भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले गौतम गंभीर की कहानी, जानिए अब तक कैसा रहा सफर

Gautam Gambhir 45th Birthday: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर बुधवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए उनके सफर को करीब से जानते हैं।
Gautam Gambhir Birthday Special
गौतम गंभीर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गौतम गंभीर 2007 T20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के मैच-विजेता रहे

  • लगातार 5 टेस्ट शतक लगाने वाले वह इकलौते भारतीय बल्लेबाज थे।

  • बतौर कप्तान/मेंटर KKR को 3 खिताब (2012, 2014, 2024) दिलाए।

Gautam Gambhir Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का 14 अक्टूबर को जन्मदिन है। यह उनका 45वां जन्मदिन हैं। गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर, 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। इस तरह से वह अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह अलग बात है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें सम्मान के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का मौका नहीं दिया।

बड़े मैच के हीरो थे गौतम गंभीर

इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि गंभीर बड़े मैचों के हीरो खिलाड़ी थे। टीम इंडिया को 2-2 बार विश्व विजेता बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। एक वो समय था जब उन्होंने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर बैटिंग करने आते थें और शानदार बैटिंग का मुजायरा पेश करते थे। वह दौर को भी कभी भूलाया नहीं जा सकता है।

क्रिकेटर से कोच तक का सफर

गौतम गंभीर ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की। गंभीर ने अपने शुरूआती दिनों में लाल बहादुर शास्त्री अकादमी से संजय भरद्वाज की कोचिंग में क्रिकेट के गुर सीखे।

9 जुलाई, 2024 में बीसीसीआई ने उन्हें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया। बता दें कि वह ईस्ट दिल्ली से सांसद (2019-2024) भी रह चुके हैं. 2019 में उन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

गौतम गंभीर के ODI आंकड़े

Gautam Gambhir Birthday Special
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

2011 वर्ल्ड कप के हीरो और शानदार आंकड़े

गंभीर ने 147 वनडे मैचों में 5,238 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 34 फिफ्टी शामिल हैं. उनका सबसे यादगार प्रदर्शन रहा 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की पारी, जिसने भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताया।

वहीं गंभीर ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थीं। वहीं गंभीर लगातार 5 टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज है।

गौतम गंभीर के टी-20 आंकड़े

IPL में कप्तानी से मेंटर तक का सफर

IPL में गंभीर का नाम सुनते ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की याद आती है. उनकी कप्तानी में KKR ने 2012 और 2014 में दो खिताब जीते। उन्होंने 154 मैचों में 4,217 रन बनाए और अपनी आक्रामक रणनीति से टीम को मजबूत बनाया।

खेल से संन्यास लेने के बाद, उन्होंने बतौर मेंटर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 2022 और 2023 में लगातार प्लेऑफ तक पहुंचाया. 2024 में वह फिर KKR से जुड़े और टीम ने श्रेस अय्यर की कप्तानी में तीसरा IPL का खिताब जीताया।

Gautam Gambhir Birthday Special
IND vs WI 4thT20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी-20 मैच, जानें कब, कहां, और कैसे देखें ये मैच

भारत के कोच के रूप में नई पहचान

गौतम गंभीर वर्तमान में अभी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। हालांकि, उनके कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत कुछ कठिन रही जब भारत को न्यूजीलैंड से 0-3 की हार और ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवानी पड़ी। लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए एक नई, युवा भारतीय टीम को इंग्लैंड में 2-2 की बराबरी तक पहुंचाया।

गंभीर भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जिताय और 11 मैचों में 8 जीत दिलाई। उनके कोचिंग के दौरान टी20 में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। 18 जीत, सिर्फ 2 हार, और 2 टाई मैच रहा। उनकी कोचिंग में भारत ने एशिया कप भी बिना कोई मैच हारकर जीता और पाकिस्तान को तीनों मुकाबलों में हराया।

गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर

4 दिसंबर 2018 को गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. भारत की ओर से उनका आखिरी टेस्ट मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में था। गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 58 मैचों में 4154 रन बनाए. उनकी इस फॉर्मेट में औसत 41.95 रही और उन्होंने नौ शतक जड़े।

वनडे में गौतम गंभीर ने 147 मैच खेलकर 5238 रन बनाए, इस दौरान उनका एवरेज 39.68 रहा. वनडे में उन्होंने कुल 11 शतकीय पारियां खेलीं. 37 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 932 रन बनाए, जिनमें सात अर्धशतक शामिल रहे। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो बार खिताब (2012 & 2014) जीता था।

गौतम गंभीर के अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल आंकड़े

गौतम गंभीर का पहला इंटरनेशनल मैच

गौतम गंभीर ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच बांग्लादेश के खिलाफ 11 अप्रैल 2003 में खेला था, ये ODI मैच था। इसके एक साल बाद उन्होंने टेस्ट और फिर 2007 में टी20 डेब्यू किया। तीनों फॉर्मेट में गंभीर ने 242 इंटरनेशनल मैच खेले।

  • 58 टेस्ट- 4154 रन (9 शतक, 22 अर्धशतक)

  • 147 वनडे- 5238 रन (11 शतक, 34 अर्धशतक)

  • 37 टी20- 932 रन (7 अर्धशतक)

Navbharat Live
navbharatlive.com