ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका अंडर-19 (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Under-19 World Cup: सुपर-6 में ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 6 विकेटों से रौंदा

AUS U19 vs SA U19: ऑस्ट्रेलिया U19 ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में साउथ अफ्रीका U19 को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। स्टीवन होगन और एलेक्स ली यंग ने निर्णायक भूमिका निभाई।

उज्जवल सिन्हा

Australia U19 vs South Africa U19, Super Six Group 1: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स का मैच शुरू हो गया है।ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर सिक्स मैच अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 32.1 ओवरों में महज 118 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरी ही गेंद पर अरमान मनैक बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मोहम्मद बुलबुलिया 14 गेंदों में 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए।

118 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की टीम

टीम 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से पॉल जेम्स ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। पॉल जेम्स ने 60 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 33 रन की पारी खेली, जबकि जोरिच 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए। 118 रनों पर साउथ अफ्रीका की टीम आउट हो गई। विपक्षी खेमे से चार्ल्स लचमुंड ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि विल बायरोम और आर्यन शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17.1 ओवर पहले हासिल की जीत

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 32.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने महज 7 रन पर विल मलाजुक (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से स्टीवन होगन और नितेश सैमुअल ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। नितेश 2 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद होगन ने कप्तान ओलिवर पीक (10) के साथ 22 रन, जबकि एलेक्स ली यंग के साथ 27 रन की साझेदारी की।

होगन 73 गेंदों में 5 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद एलेक्स ली यंग ने जेडेन ड्रेपर के साथ 28 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से जेजे बासन ने 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बयांडा माजोला ने 1 विकेट निकाला।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी