पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर; T20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी संदेह

Australia's Head Coach Gives Big Update: एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान पैट कमिंस बाकी बचे टेस्ट से बाहर हो गए हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उपलब्धता भी संदेह में है।

उज्जवल सिन्हा

Head Coach Gives Big Update On Captain Pat Cummins: एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हो गए है। इससे पहले वो सिर्फ मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए थे। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार, वो बाकी बचे दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कमिंस का टी20 विश्व कप 2026 में खेलना भी निश्चित नहीं है।

मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया। जिसमें पैट कमिंस के साथ नाथन लियोन को बाहर किया गया है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पैट कमिंस के एशेज सीरीज के चौथे और पांचवें टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि की।

एशेज से बाहर हुए पैट कमिंस

मैकडोनाल्ड ने मेलबर्न में पत्रकारों से कहा कि वह बाकी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उसकी वापसी को लेकर हम काफी समय से इस पर बात कर रहे थे। हां, हम कुछ रिस्क ले रहे थे। अब हम सीरीज जीत चुके हैं, और यही लक्ष्य था। उसे और रिस्क में डालना और लंबे समय के लिए खतरे में डालना, हम ऐसा नहीं करना चाहते। पैट की भी इसमें सहमति है।

उन्होंने आगे कहा, "उनकी वापसी का श्रेय उन्हें और मेडिकल टीम को जाता है। उसे वापस लाने और उस गेम में छह विकेट लेने और एशेज सीरीज जीतने का मौका मिलना इससे जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत खुशी की बात थी।"

टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर ही संदेह

पैट कमिंस के टी20 विश्व कप खेलने की संभावना पर हेड कोच ने कहा कि हमें उम्मीद है, लेकिन मैं अभी सच में कुछ नहीं कह सकता। यह देखना बाकी है कि कमिंस फरवरी में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अवेलेबल होंगे या नहीं। मैकडॉनल्ड ने कहा कि मैं अभी सच में कुछ नहीं कह सकता, हमें उम्मीद है। मुझे लगता है कि किसी समय उसकी पीठ की जांच होगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल स्थिति काफी खराब है।

एडिलेड टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने संकेत दिया था कि पीठ की मौजूदा समस्या को मैनेज करने के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है। पैट कमिंस अगर टी20 विश्व कप 2026 के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका होगा। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका में किया जाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा