पैट कमिंस ने रचा इतिहास, टेस्ट में कप्तानी करते हुए ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया। बतौर कप्तान वो टेस्ट क्रिकेट में 150 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
Pat Cummins Becomes 2nd Captain In The World
पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Pat Cummins Becomes 2nd Captain In The World: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज के तीन मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज को अपने नाम किया और एशेज अपने पास बरकरार भी रखा। 17 से 21 दिसंबर तक हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले में पैट कमिंस ने 6 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वो एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

तीसरे टेस्ट में 6 विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के तौर पर पैट कमिंस का टेस्ट में 150 से ज्यादा विकेट हो गया। कप्तानी करते हुए 150 विकेट लेने वाले वो दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह पाकिस्तान के दिग्गज इमरान खान के बाद दुनिया के दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने कम से कम 150 टेस्ट विकेट लिए हैं।

पैट कमिंस ने कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक खेले गए 38 टेस्ट में 151 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरी ओर इमरान खान ने पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर 48 टेस्ट में 187 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया था। कुल 10 कप्तानों ने टेस्ट में 100 से ज़्यादा बल्लेबाजों को आउट किया है, लेकिन सिर्फ इमरान और कमिंस के नाम 150 से ज़्यादा विकेट हैं। पैट कमिंस का 150वां विकेट ओली पोप के रूप में आया। उन्होंने ओली पोप को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट

खिलाड़ी देश मैच विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल
इमरान खान पाकिस्तान 48 187 8/60 12
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 38 151 6/28 9
रिची बेनॉड ऑस्ट्रेलिया 28 138 6/70 9
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज 39 117 6/73 3
डैनियल वेत्तोरी न्यूजीलैंड 32 116 6/56 6
कपिल देव भारत 34 111 9/83 4
वसीम अक़रम पाकिस्तान 25 107 6/48 3
बिशन सिंह बेदी भारत 22 106 6/71 8
शॉन पोलक दक्षिण अफ़्रीका 26 103 6/30 4
जेसन होल्डर वेस्ट इंडीज 37 100 6/42 7
पोप को आउट करने के बाद कमिंस ने जो रूट को भी आउट किया। जो रूट को एलेक्स कैरी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। पोप को आउट करते ही पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा विकेट के मामले में मिचेल जॉनसन को पीछे छोड़ दिया। अब कमिंस के नाम टेस्ट में कुल 315 विकेट है। जबकि जॉनसन ने अपने करियर के 72 मैचों में 313 विकेट चटकाए थे। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट

खिलाड़ी मैच विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
शेन वार्न 145 708 8/71
नाथन लायन 141 567 8/50
ग्लेन मैकग्रा 124 563 8/24
मिशेल स्टार्क 103 424 7/58
डेनिस लिली 70 355 7/83
पैट कमिंस 72 315 6/23
मिशेल जॉनसन 73 313 8/61
ब्रेट ली 76 310 5/30
जोश हेज़लवुड 76 295 6/67
क्रेग मैकडरमॉट 71 291 8/97
Navbharat Live
navbharatlive.com