एलिसा हिली और फोएबे लिचफिल्ड (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

AUS W vs BAN W: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट चटाई धूल, एलिसा हीली ने फिर ठोका शतक

BAN W vs AUS W: मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 77 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से अपने नाम किया।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Women's ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने दमदार प्रदर्शन से बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी। विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है।

बांग्लादेश की बल्लेबाज रहे प्लॉप

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने उनकी पारी शुरुआत से ही दबाव में रही। हालांकि, टीम ने संघर्ष का परिचय देते हुए पूरे 50 ओवर खेलने में कामयाबी हासिल की और 9 विकेट पर 198 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सोभना मोस्टारी सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 80 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेली। मोस्टारी ने संयम और क्लास दिखाते हुए टीम की पारी को संभाला। उनके साथ सलामी बल्लेबाज रूबीया हैदर ने 59 गेंदों पर 44 रन बनाए। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा शर्मिन अख्तर ने 19 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 12 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और जॉर्जिया वॉरहम ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, तेज गेंदबाज मेगन स्कट को एक सफलता मिली। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने खुलकर नहीं खेल सका।

एलिसा हीली ने ठोका शतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाजों एलिसा हिली और फोएबे लिचफिल्ड ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी। दोनों ने पहले ओवर से ही आक्रामक रुख अपनाया और 24.5 ओवर में 202 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। एलिसा हिली ने 77 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन ठोके। वहीं लिचफिल्ड ने 72 गेंदों में 1 छक्का और 12 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। दोनों ने अपने दम पर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

इस शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों में 4 जीत और 1 रद्द मुकाबले से कुल 9 अंक अर्जित किए हैं। वहीं, बांग्लादेश की यह 5 मैचों में चौथी हार रही, जिससे उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर साबित किया कि वह महिला क्रिकेट में सबसे मजबूत टीमों में से एक है और उसका लक्ष्य अब सीधा खिताब की ओर है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें