पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम   (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने जीता कांस्य, बांग्लादेश को 31 रन से हराया

Asian Games 2026 Women's Cricket: एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर कांस्य पदक जीता। कप्तान फातिमा सना (45) और उम्मे-हनी (3/10) जीत के हीरो रहे।

सृष्टि मौर्य

Pakistan W Beat Bangladesh W To Win Bronze: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। कप्तान फातिमा सना ने 30 गेंदों पर 45 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 3 चौके लगाए।

उनके अलावा गुल फिरोजा ने 23 गेंदों पर 31 रन, आलिया रियाज ने 22 गेंदों पर 25 रन और शावाल जुल्फिकार ने 17 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर और रितू मोनी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि संजीदा को एक विकेट मिला।

114 रन पर ऑल आउट हुई बांग्लादेश

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन ही बना सकी। इस तरह पाकिस्तान ने मुकाबला 31 रन से जीत लिया और बांग्लादेश कांस्य पदक की दौड़ से बाहर हो गया।

बांग्लादेश टीम की ओर से शरमीन अख्तर ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने 45 गेंदों की नाबाद पारी में 4 चौके लगाए। कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने 25 रन बनाए। दिलारा अख्तर ने 12 और नाहिदा अख्तर ने 10 रन का योगदान दिया। इनके अलावा बांग्लादेश की कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

उम्मे-हनी की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान के लिए उम्मे-हनी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 3 विकेट लिए। तस्मीना रुआब, कप्तान फातिमा सना, नशरा संधू और आयशा जफर को एक-एक विकेट मिला।

एशिया कप में पाकिस्तान महिला टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में एशियन गेम्स में कांस्य पदक टीम के लिए अहम उपलब्धि है और इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत