भारत बनाम जापान पुरुष क्रिकेट  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games: भारत-जापान क्रिकेट मैच में बारिश का असर, टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी; 5 ओवर का होगा मुकाबला

Asian Games Men's Cricket: एशियन गेम्स 2026 में बारिश की वजह से भारत-जापान का क्रिकेट मैच 5-5 ओवर का कर दिया गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

सृष्टि मौर्य

India Men Wins Toss vs Japan Men: एशियन गेम्स 2026 में भारत और जापान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से टॉस निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देर से हुआ।

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच का समय और ओवर कम कर दिए गए हैं। अब भारत और जापान के बीच 20-20 ओवर की जगह 5-5 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा।

क्या बोले भारतीय कप्तान?

ये भारत और जापान के बीच क्रिकेट में पहला मुकाबला है। टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और ये भारत के लिए एक बड़ा मौका है। उन्होंने जापान में कप्तानी करने को खास अनुभव बताया और कहा कि मैदान पर मौजूद दर्शकों और घर से मैच देख रहे फैंस के लिए टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है।

अय्यर ने कहा कि मैच से खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के हालात को समझने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टीम को वहां की पिच और परिस्थितियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए यह मुकाबला अभ्यास के लिहाज से भी अहम है।

जापान के कप्तान ने जताई खुशी

जापान के कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती थी, ताकि दर्शकों को दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि यह जापान के खिलाड़ियों और वहां के क्रिकेट समुदाय के लिए बड़ा अवसर है।

कडोवाकी-फ्लेमिंग ने ये भी कहा कि जापान में ज्यादा से ज्यादा लोगों का क्रिकेट देखना इस खेल के लिए अच्छा होगा। जापान के कप्तान ने भारतीय टीम के सानो पहुंचने को भी खास बताया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले अगर किसी ने बताया होता कि मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन भारत सानो में खेलने आएगा, तो उन्हें इस पर विश्वास नहीं होता।

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह

भारत की प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम में संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका में हैं, जबकि अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे बल्लेबाजी क्रम में हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग

भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

जापान की प्लेइंग इलेवन- लैकलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल