भारत बनाम बांग्लादेश  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games 2026: आज भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल, हॉकी और शूटिंग समेत भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले

India W vs Bangladesh W Semifinal: एशियन गेम्स 2026 में भारत-बांग्लादेश महिला क्रिकेट सेमीफाइनल आज। हॉकी, शूटिंग और टेकबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी पदक की मजबूत दावेदारी पेश करने मैदान में उतरेंगे।

सृष्टि मौर्य

India Schedule Today In Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में रविवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेंगे। भारतीय दल गुरुवार से ही गेम्स में हिस्सा ले रहा है और अब पदक की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा।

बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना और 2023 में जीता गया गोल्ड मेडल बरकरार रखना होगा। क्वार्टर-फाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से हराने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

इस जीत में बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके उलट, बांग्लादेश की टीम बिना कोई मैच खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई, क्योंकि चीन के खिलाफ उनका क्वार्टर-फाइनल मैच बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था।

टेकबॉल में पदक के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

टेकबॉल में क्विंसी जोआकिम डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। भारतीय जोड़ी का सामना वियतनाम की जिया न्गी ट्रिन्ह और होआंग मिन्ह टैन गुयेन से होगा।

दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं, जिसमें भारतीय जोड़ी को हार मिली थी। क्विंसी के पास महिला एकल में भी पदक जीतने का मौका है। वो जापान की युइना साकामोटो के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी।

हॉकी में भारत का अभियान शुरू

रविवार से हॉकी में भी भारत का अभियान शुरू होगा। पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले खेलेंगी। पूल ए में शामिल भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी।

वहीं, पूल बी में भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला उज्बेकिस्तान से होगा। इस तरह रविवार को क्रिकेट, टेकबॉल, शूटिंग और हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक की दौड़ में आगे बढ़ने और मजबूत शुरुआत करने के मौके होंगे।

खेलसमयमुकाबला / इवेंट
वुशुसुबह 05:30 बजेपुरुषों का चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट)
वुशुमहिलाओं का 52 किग्रा. (1/8 फाइनल): सोगंद सिंकाइचेतन बनाम अपर्णा
वुशुपुरुषों का 75 किग्रा. (1/8 फाइनल): सोहेल मौसावी बनाम विक्रांत बालियान
शूटिंगसुबह 06:15 बजेमहिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
शूटिंगसुबह 06:15 बजेमहिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम फाइनल (मेडल इवेंट)
टेकबॉलसुबह 06:30 बजेमहिलाओं का सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: युइना साकामोटो (जापान) बनाम क्विंसी जोआकिम डिसूजा (भारत) (मेडल इवेंट)
टेबल टेनिससुबह 06:30 बजेमहिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया
फील्ड हॉकीसुबह 07:30 बजेमहिलाओं का पूल बी (मैच 3): भारत बनाम उज्बेकिस्तान
टेबल टेनिससुबह 09:00 बजेपुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 1): भारत बनाम इंडोनेशिया
क्रिकेटसुबह 10:30 बजेमहिलाओं का सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश (दूसरा सेमीफाइनल)
टेकबॉलसुबह 07:00 बजेमिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: क्विंसी जोआकिम डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग (भारत) बनाम होआंग मिन्ह टैन गुयेन / जिया न्घी ट्रिन्ह (वियतनाम) (मेडल इवेंट)
फील्ड हॉकीसुबह 11:30 बजेपुरुषों का पूल ए (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया
बैडमिंटनसुबह 11:30 बजेभारत बनाम कजाकिस्तान: महिलाओं की टीम का पहला राउंड (टाई 7)
टेबल टेनिसदोपहर 12:30 बजेमहिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): सिंगापुर बनाम भारत
टेबल टेनिसदोपहर 03:00 बजेपुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): भारत बनाम ईरान

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज