भारत और श्रीलंका की टीम सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Asian Games 2026: सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, वैभव को मिलेगा मौका! बारिश से धुला मैच तो क्या होगा?

Asian Games Cricket: पुरुष क्रिकेट एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों का क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था।

राहुल उपाध्याय

Asian Games India vs Sri Lanka: एशियन गेम्स में आज, गुरुवार 1 अक्टूबर को भारत और श्रीलंका के बीच पुरुष क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद यानी भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से जापान के निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

इस मैच का टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा। इससे पहले दोनों टीमों का क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था, जिसके बाद बेहतर टी-20 रैंकिंग के आधार पर दोनों टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिली।

क्या आज वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबके मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वह आज होने वाले मैच में खेलेगें या नहीं। हालांकि टीम मैनेजमेंट से अब तक जो संकेत मिले है उसके अनुसार, वैभव सुर्यवंशी का खेलना मुश्किल लग रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही मैदान में उतरेगी। ऐसे में वैभव तभी खेल पाएंगे जब मैच से पहले कोई बल्लेबाज चोटिल हो जाए।

फाइनल के लिए नहीं रखा गया रिजर्व डे

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल के लिए कोई रिजर्व दिन निर्धारित नहीं रखा गया है, आयोजन समिति ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक बयान में कहा कि, “अगर फाइनल मैच बारिश से रद्द होता है, तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। यदि कांस्य पदक का मैच रद्द होता है, तो तीसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही दोनों टीमों को कांस्य पदक दिए जाएंगे।”

कैसी है कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच?

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच थोड़ी धीमी होने हो सकती है, ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को इसका फायदा मिल सकता है। माना जा रहा है कि अगर बीच-बीच में यहां और बारिश हो जाती है तो यहां की पिच और भी धीमी हो सकती है और आउटफील्ड सुस्त हो सकती है।

हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान उत्साहजनक है, मैच के दिन यानी आज बारिश की संभावना केवल 10% है। ऐसे में अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।

मैच बारिश में धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?

भारत और श्रीलंका के बीच आज होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला अगर बारिश के भेंट चढ़ जाता है, तो ICC के अनुसार, उच्‍च रैंकिंग वाली टीम फाइनल मुकाबले में आसानी से पहुंच जाएगी।

बता दें कि, एशियन गेम्‍स प्रतियोगिता आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग्‍स को तवज्‍जो देता है और इसमें उच्‍च रैंकिंग वाली टीम आगे बढ़ जाती है। गौरतलब है कि, भारत को अफगानिस्‍तान के खिलाफ क्‍वार्टर फाइनल में इसी नियम का फायदा मिला था।

जानें कहां देखें मैच?

भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप व वेबसाइट के साथ डीडी फ्री डिश यानी डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से भी मैच का लुफ्त उठा सकते है।

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल

EXPLAINER: राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, सरकार पर निशाना और आदिवासी सीटों का गणित; क्या है कांग्रेस की रणनीति?

Weather Alert: मानसून की विदाई के बीच मौसम का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने के आसार

दिल्ली-NCR में आज से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, 10 हजार का कटेगा चालान