Asian Games 2026: भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कल, जानें कब और कहां देखें मैच?

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
Asian Games Cricket News Asian Games Men's Cricket Semifinal Match
भारतीय क्रिकेट टीमसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Asian Games IND vs SL: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल मुकाबले में कल यानी गुरुवार, 1 अक्टूबर को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। भारत बनाम श्रीलंका के दरम्यान यह मैच निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों के लिए ये मैच 'करो या मरो' वाला रहेगा। मालूम हो कि, दोनों टीमों के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए थे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी टीम की कमान

इस टूर्नामेंट में जहां श्रीलंका की कमान सहन अराचिगे संभालेगें तो वहीं भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल (फाइनल) के लिए खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी।

जानें किस टीम का पलड़ा है भारी?

अगर हम दोनों टीमों के बीच टी-20 क्रिकेट में तुलना करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दरअसल, इन दोनों टीमों के बीच टी-20 क्रिकेट के इतिहास पर नजर डाले तो अब तक दोनों के बीच कुल 33 मैच खेले जा चुके हैं।

इस दौरान टीम इंडिया को 23 मुकाबलों में जीत मिली है जबकि श्रीलंका सिर्फ 9 मुकाबले ही जीत पाई है। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

उल्लेखनीय है कि, दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच सुपर ओवर में गए हैं। दोनों मैच को भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीता है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2023 में हासिल की थी।

Asian Games Cricket News Asian Games Men's Cricket Semifinal Match
जब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का टूट गया था दिल, वनडे विश्व कप से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान

कैसी रहेगी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच?

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को मदद मिलने की संभावना है।

यहां इस्तेमाल की गई हाइब्रिड पिच में स्थानीय मिट्टी का उपयोग हुआ है, जिससे तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और स्पिनरों को गेंद पर ग्रिप मिल सकती है। वहीं सबसे खास बात यह है कि, इस मैदान की सबसे छोटी बाउंड्री 65 मीटर है, जिसका फायदा दोनों टीमों के बल्लेबाजों को मिलने की उम्मीद हैं।

Asian Games Cricket News Asian Games Men's Cricket Semifinal Match
मोहित शर्मा की CSK में होगी वापसी? बन सकते हैं बॉलिंग कोच, सामने है बड़ी चुनौती

मैच के दौरान जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

एक्यूवेदर के मुताबिक, क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि, मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश की संभावना महज एक प्रतिशत है। ऐसे में पूरा मैच आसानी पूर्वक हो सकता है।

कहां देखें मुकाबला?

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का मुकाबला क्रिकेट फैंस भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देख सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com