बांग्लादेश बनाम चीन महिला क्रिकेट  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games 2026: बारिश के कारण बांग्लादेश-चीन महिला क्रिकेट क्ववाटर फाइनल रद्द, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

Asian Games Women Cricket: एशियन गेम्स 2026 में बारिश की वजह से बांग्लादेश और चीन का महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हो गया। टॉस न हो पाने के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।

सृष्टि मौर्य

Bangladesh vs China Quarter Final Match Canceled: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का बांग्लादेश और चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए। मुकाबला गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था।

गीला आउटफील्ड बना रुकावट

बारिश के कारण मैदान का आउटफील्ड गीला हो गया था। इस वजह से मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका। अंपायरों ने काफी देर तक मैदान के ठीक होने का इंतजार किया, लेकिन परिस्थितियां खेलने के लिए सही नहीं हुईं। इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

मुकाबला रद्द होने से बांग्लादेश को नुकसान माना जा रहा है। बांग्लादेश टीम चीन की तुलना में ज्यादा मजबूत मानी जाती है और मैच होने पर उसके पास जीत का अच्छा मौका था। हालांकि, बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

दोनों देशों की टीमें

बांग्लादेश महिला टीम- दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, संजीदा अख्तर मेघला और फरिहा त्रिसना।

चीन महिला टीम- झेंग लिली, सुन मेंग याओ, मिंगुए झू, हान ली, झांग जियांग, जी मे (विकेटकीपर), हांग झुआओ (कप्तान), यांग यु जुआन, चेन जिनू, मेंगटिंग लियू, जू कियान, वेंनजिंग यीन और झी जिंयू।

पाकिस्तान-थाइलैंड मैच पर भी बारिश का साया

महिला क्रिकेट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और थाइलैंड के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेला जाना है। बांग्लादेश-चीन मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद इस मुकाबले पर भी मौसम का असर पड़ने की आशंका है। अगर मैच खेला जाता है, तो पाकिस्तान के पास थाइलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने का मौका होगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड

Semicon India: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं