Asian Games 2026: चीन ने मौजूदा चैंपियन फिलीपींस को 105-61 से हराया, क्वार्टर फाइनल की टीमें तय

Asian Games 2026 Basketball: एशियन गेम्स 2026 में चीन ने डिफेंडिंग चैंपियन फिलीपींस को 105-61 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जानिए पुरुष बास्केटबॉल के अंतिम-8 का शेड्यूल।
Asian Games 2026: China defeats defending champions Philippines 105-61; quarter-finalists confirmed.
चीन बास्केटबॉल टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

China Beats Philippines Asian Games Basketball: एशियन गेम्स 2026 की पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चीन ने ग्रुप चरण का अभियान शानदार जीत के साथ खत्म किया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में चीन ने मौजूदा चैंपियन फिलीपींस को 105-61 से हराया। इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों की तस्वीर भी साफ हो गई।

चीन ने मुकाबले की शुरुआत से ही फिलीपींस पर दबाव बनाए रखा। तेज बॉल मूवमेंट और फास्ट ब्रेक के दम पर चीन ने पहले क्वार्टर के बाद 36-16 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में भी चीन का दबदबा जारी रहा। उसने इस दौरान 30 अंक बनाए, जबकि फिलीपींस की टीम 14 अंक ही कर सकी। हाफटाइम तक चीन 66-30 से आगे था।

चीन की लगातार तीसरी जीत

तीसरे क्वार्टर में फिलीपींस ने चीन के आक्रमण को कुछ हद तक धीमा किया, लेकिन टीम वापसी नहीं कर सकी। चीन ने अंत में 105-61 से मुकाबला जीतकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। चीन की ओर से वांग जुंजी ने सबसे ज्यादा 20 अंक बनाए और 14 रिबाउंड हासिल किए।

लियाओ सैनिंग ने 14 और हू मिंगक्सुआन ने 13 अंक जोड़े। चीन के 7 खिलाड़ियों ने 10 या उससे ज्यादा अंक बनाए। कुई योंगक्सी ने 10 अंक और 12 रिबाउंड के साथ डबल-डबल भी पूरा किया।

3 साल बाद मिली सफलता

चीन की ये जीत 2022 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में मिली हार के 3 साल बाद आई है। उस मुकाबले में फिलीपींस ने चीन को 77-76 से हराया था। इससे पहले सोमवार को बहरीन ने कजाकिस्तान को 101-78 से हराया।

इसके साथ बहरीन ने ग्रुप सी में 2 जीत और 1 हार के रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, फिलीपींस की टीम 1 जीत और 2 हार के साथ तीसरे स्थान पर रही, लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहने वाली 2 सर्वश्रेष्ठ टीमों में जगह नहीं बना सकी। इसके साथ उसका खिताब बचाने का अभियान ग्रुप चरण में ही खत्म हो

Asian Games 2026: China defeats defending champions Philippines 105-61; quarter-finalists confirmed.
सिडनी स्वीनी के विज्ञापन पर भड़कीं महिला एथलीट, बोलीं- खेलों में महिलाओं की असली पहचान मेहनत और समर्पण है

16 सितंबर को होंगे क्वार्टर फाइनल

पुरुष बास्केटबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 16 सितंबर को आइची इंटरनेशनल एरिना में खेले जाएंगे। अंतिम-8 में चीन का सामना सऊदी अरब से होगा। दक्षिण कोरिया की भिड़ंत जॉर्डन से होगी। वहीं, ईरान का मुकाबला बहरीन से और मेजबान जापान का सामना चीनी ताइपे से होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com