कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ खेलेगे कुलदीप यादव? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबजी का का प्रदर्शन किया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रहे। मोर्कल ने कहा कि जगह मिलती है तो यह वो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team Playing XI For Asia Cup: टीम इंडिया 10 सितंबर से एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए अभी तक अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन तय नहीं की गई है, लेकिन उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कुलदीप ने वरुण चक्रवर्ती के साथ अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रहे। मोर्कल का मानना ​​है कि अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है तो यह बाएं हाथ का गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर सकता है।

कुलदीप चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं- मोर्ने मोर्कल

मोर्कल ने कुलदीप यादव के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि वह एक बेहद पेशेवर खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने करियर में काफी ओवर डाले हैं। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि टी20 और व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए खुद को कैसे तैयार करना है। हम सिर्फ उन्हीं चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं, जो हमारे हाथ में हैं।"

आठ बार की एशिया कप विजेता टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई से भिड़ेगी, लेकिन इससे पहले खिलाड़ी दुबई की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। भारत ने इस साल की शुरुआत में दुबई में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी इवेंट के दौरान चार स्पिनर्स का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया था, लेकिन मोर्कल का मानना है कि इस बार हालात एक अलग रणनीति की मांग कर सकते हैं।

भारत अभी भी इस बात पर विचार कर रहा है कि यूएई के खिलाफ एशिया कप के अपने पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कितने स्पिनर्स को शामिल किया जाए। मोर्ने मोर्कल ने कहा, "हमें फिर से विकेट पर जाकर देखना होगा। मुझे लगता है कि जब चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी, तब यहां की पिच पर काफी क्रिकेट खेला गया था।"

उन्होंने कहा, "हम जल्द पिच का मुआयना करेंगे। मुझे लगता है कि मैदान पर काफी घास है। इसलिए पहले मैच से पहले हमें यह अंदाजा हो जाएगा कि कौन सा विकल्प बेहतर होगा, लेकिन फिलहाल योजना के मुताबिक, हम सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। मैच के दिन फैसला लिया जाएगा।"

एजेंसी इनपुट के साथ

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z