-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kuldeep Yadav Got Engaged With Vanshika Before England Tour
बचपन की दोस्त वंशिका के हुए कुलदीप यादव, इंग्लैंड जाने से पहले गुप-चुप तरीके से की सगाई
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वांशिका से सगाई कर ली है। कुलदीप की सगाई इंग्लैंड दौरे से पहले हुई है। इस दौरान रिंकू सिंह समेत अन्य क्रिकेटर भी मौजूद रहे।

कुलदीप यादव और वांशिका (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। सगाई की यह रस्म लखनऊ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। समारोह में क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
कानपुर की रहने वाली वंशिका एलआईसी (LIC) में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और दोनों की दोस्ती अब एक नए रिश्ते में तब्दील हो गई है। इस खास मौके पर भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई शुरुआत के लिए जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सगाई समारोह को बेहद निजी रखा गया था, लेकिन इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस ने भी कुलदीप को शुभकामनाओं से नवाजा है। गौरतलब है कि कुलदीप यादव भारतीय टीम के अहम गेंदबाजों में से एक हैं और हाल ही में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब व्यक्तिगत जीवन में इस नई शुरुआत के साथ उनका जीवन एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया रौद्र रूप, श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
IND A vs SL A Final: खिताबी मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी से घातक पारी की उम्मीद
कुलदीप ने इस सीजन में लिए हैं 15 विकेट
कुलदीप यादव ने आईपीएल 2025 में खेले गए 14 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 15 विकेट लिए थे जबकि इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा। कुलदीप ने इस लीग में आईपीएल में अपना 100 विकेट भी पूरा किया। कुलदीप ने आईपीएल में अबतक 98 मैचों में 102 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव पिछले 4 साल से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन के लिए दिल्ली ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज शुरुआती मुकाबलों से हुआ बाहर
टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप ने चटकाए है 56 विकेट
कुलदीप यादव ने भारत के लिए अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 56 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 113 वनडे मुकाबले में 181 विकेट हासिल किए हैं जबकि उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए कुल 40 मैच अब तक खेले हैं जिसमें उन्होंने 69 विकेट हासिल किए हैं। कुलदीप ने अपने करियर में अब तक कुल 175 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 215 विकेट लिए हैं।
Kuldeep yadav got engaged with vanshika before england tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में मानसून की बेरुखी से गहराया संकट, खेती, पानी और जीवन प्रभावित, किसानों को बुआई टालने की सलाह
Jun 21, 2026 | 05:55 PMमहुआ मोइत्रा ने NCPI का उड़ाया मजाक तो काकोली घोष ने याद दिलाया अभया केस, बोलीं- बंगाल मांगता है न्याय
Jun 21, 2026 | 05:54 PMबागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात; युवाओं को दिया यह संदेश
Jun 21, 2026 | 05:51 PMठाणे जिले के मीरा – भाईंदर में बनेगा महाराष्ट्र का पहला ‘पक्षीघर’ विधायक नरेंद्र मेहता ने किया भूमि पूजन
Jun 21, 2026 | 05:43 PM‘मैं शिवसेना में ही रहूंगा…’, बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर का रहस्यमयी बयान; ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी उलझन
Jun 21, 2026 | 05:42 PMAction On Drug Mafia: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली, एक्सपायर्ड और सरकारी सप्लाई की दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील
Jun 21, 2026 | 05:38 PMनीतीश कुमार का डोलने लगा मन…भरत तिवारी विवाद के बीच BJP को देंगे गच्चा? RJD नेता की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
Jun 21, 2026 | 05:34 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














