बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ashes 2025-26- तीसरे दिन का खेल खत्म, सीरीज हार की कगार पर पहुंची इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया 356 रन आगे

AUS vs ENG: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड की हालत खराब है। तीसरे दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली है। ट्रेविस हेड की सेंचुरी से कंगारू सीरीज जीत के करीब पहुंच गए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

England vs Australia 3rd Test Match: एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। इंग्लैंड पर लगातार दबाव बनाते हुए कंगारू टीम ने मैच में 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर इंग्लैंड के पास सिर्फ दो विकेट शेष थे और क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर मौजूद थे।

स्टोक्स और आर्चर की जुझारू साझेदारी

इंग्लैंड की पहली पारी में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने उम्मीदों के मुताबिक संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की। दोनों ने धैर्य के साथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना किया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। कप्तान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों का सामना करते हुए 83 रनों की अहम पारी खेली। वहीं जोफ्रा आर्चर ने उनका शानदार साथ निभाते हुए 105 गेंदों में 51 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतकों के दम पर इंग्लैंड की पहली पारी 286 रनों पर सिमटी। हालांकि इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 85 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का असरदार प्रदर्शन

इंग्लैंड की पहली पारी को समेटने में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। दोनों ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिसका असर पूरी पारी में देखने को मिला।

ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड शतक

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया। हेड दिन का खेल समाप्त होने तक 196 गेंदों में 142 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में और आगे पहुंचा दिया। ट्रेविस हेड को विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का भी शानदार साथ मिला। कैरी 91 गेंदों में 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अब तक 122 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है, जिसने इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सीरीज जीत के बेहद करीब ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में अब तक 6 विकेट शेष रहते हुए 356 रनों की बढ़त बना ली है। मौजूदा हालात को देखते हुए इंग्लैंड के लिए इस टेस्ट को बचाना बेहद कठिन नजर आ रहा है। अगर इंग्लिश टीम यहां हारती है तो एशेज सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी। पहले दो टेस्ट मुकाबले ऑस्ट्रेलिया पहले ही एकतरफा अंदाज में जीत चुका है। ऐसे में एडिलेड टेस्ट में भी कंगारू टीम जीत के बेहद करीब नजर आ रही है।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम