ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC 2025-27 Points Table: ब्रिस्बेन टेस्ट हारते ही इंग्लैंड को भारी नुकसान, भारत इस नंबर पर मौजूद

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में डे-नाइट टेस्ट 8 विकेट से जीतकर एशेज में 2-0 की बढ़त बनाई, वहीं इस नतीजे के बाद WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला।

संजय सिंह बिष्ट

WTC 2025-27 Points Table: एशेज 2025-26 का दूसरा पिंक बॉल टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर कंगारू टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। इस जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC) 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल पर भी साफ नजर आया, जिसमें इंग्लैंड को करारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड को भारी नुकसान

WTC 2025-27 के वर्तमान चक्र में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा पूरी तरह कायम है। टीम अब तक खेले गए पांचों मैच जीतकर 100% पॉइंट्स प्रतिशत के साथ तालिका में पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है। दूसरी ओर इंग्लैंड की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इस मैच से पहले इंग्लैंड छठे स्थान पर था, लेकिन ब्रिस्बेन में मिली हार के बाद वह एक पायदान और फिसलते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गया। इंग्लैंड अब तक WTC में 7 मुकाबले खेल चुका है, जिसमें केवल 2 मैच जीता है, 4 हारा है और 1 मैच ड्रॉ रहा है। टीम का पॉइंट्स प्रतिशत अब घटकर 30.95 रह गया है, जो शीर्ष-2 स्थान की दौड़ के लिए बेहद कमजोर स्थिति मानी जा रही है।

भारत पांचवें नंबर पर कायम, WTC की राह अभी मुश्किल

टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो WTC के इस चक्र में उनका सफर अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भारत ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ शामिल है। पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 है, जो उन्हें फिलहाल पांचवें स्थान पर बनाए हुए है। भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए आगे बेहतर और लगातार प्रदर्शन की सख्त जरूरत होगी, क्योंकि शीर्ष स्थानों पर काबिज टीमों का दबदबा अभी काफी मजबूत है। पाकिस्तान 50% प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 75% पॉइंट्स प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद

देश  अंकों का प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत
साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत
श्रीलंका 66.67 प्रतिशत
पाकिस्तान 50 प्रतिशत
भारत 48.15 प्रतिशत
न्यूजीलैंड 33.33 प्रतिशत
इंग्लैंड 30.95 प्रतिशत
बांग्लादेश 16.67 प्रतिशत
वेस्टइंडीज 5.56 प्रतिशत

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम, इंग्लैंड पर बढ़ा दबाव

गाबा में मिली बड़ी जीत ने यह साफ कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी टेस्ट क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। वहीं इंग्लैंड के लिए यह हार उसकी WTC 2025-27 की अभियान को और कठिन बना सकती है। आने वाले मुकाबलों में इंग्लैंड को वापसी के लिए सिर्फ रणनीति ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में सुधार की जरूरत होगी, वरना इस चक्र में शीर्ष स्थानों की दौड़ से पूरी तरह बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG