अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ: 5 विकेट लेने के बावजूद अर्शदीप सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Arshdeep Singh: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में पांच विकेट चटकाए। उसके बाद भी उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया।

उज्जवल सिन्हा

Arshdeep Singh vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 4-1 से कब्जा जमाया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद भी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

तिरुवनंतपुरम में अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद अर्शदीप किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन देकर 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के नाम था। जोसेफ ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

टी20I में सबसे महंगे 5-विकेट हॉल

गेंदबाज़ आंकड़े विरुद्ध स्थान साल
अर्शदीप सिंह 5/51 न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026
अल्ज़ारी जोसेफ 5/40 साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2023
लुंगी एनगिडी 5/39 इंग्लैंड ब्रिस्टल 2022

अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2022 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 76 मैचों में 118 विकेट लिए हैं। यह पहला मौका था, जब अर्शदीप ने एक पारी में 5 विकेट लिए। हालांकि, इस मुकाबले के शुरुआती दो ओवरों में अर्शदीप की अच्छे से खातिरदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने शुरुआत के दो ओवरों में ही लगभग 40 रन खर्च किए।

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ईशान किशन के पहले टी20 शतक की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 271 रन बनाए थे। किशन ने 43 गेंद पर 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए, और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 42 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने फिन एलेन के 38 गेंद पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से बनाए 80 रन की मदद से 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन बनाए और 46 रन से मैच गंवा बैठी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह को 1-1 विकेट मिला।

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम