अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार के इस रिकॉर्ड की बराबरी की, T20I में भारत के लिए ऐसा करने वाले...

Arshdeep Equals Bhuvneshwar's Record: अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के पावरप्ले के दौरान 2 विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल किया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

Arshdeep Equals Bhuvneshwar's Record Of Most T20I Wickets: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है।

बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने पहले पावरप्ले के दौरान दो विकेट लेकर यह कारनामा किया। अर्शदीप ने दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को ज़ीरो पर आउट करके अपना विकेट खाता खोला। इसके बाद उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट लिया।

मंगलवार को पावरप्ले में अर्शदीप के दो विकेटों ने उन्हें T20I के पावरप्ले ओवरों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी पर ला दिया। भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 से भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने टी20आई के पावरप्ले में अब तक 47 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में अब अर्शदीप सिंह भी 47 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

T20I में भारत के लिए पहले पावरप्ले में सबसे ज़्यादा विकेट

  • 47 – अर्शदीप सिंह
  • 47 – भुवनेश्वर कुमार
  • 33 – जसप्रीत बुमराह
  • 21 – अक्षर पटेल
  • 21 – वाशिंगटन सुंदर

मुकाबले का हाल

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए पहले टी20 मैच की बात करें, तो भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सिंपाला ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा डोनोवन फेरीरा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। मेहमान टीम ने दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने 22 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका को शर्मनाक हार से नहीं बचा सके। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें