आरसीबी (फोटो सोर्स- AI) 
क्रिकेट

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!

Royal Challengers Bengaluru: बीसीसीआई के द्वारा आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित स्क्वॉड में IPL 2026 की चैंपियन टीम का एक भी खिलाड़ी नहीं है। वहीं, अन्य 9 टीमों के प्लेयर्स को जगह दी गई है।

संजय सिंह बिष्ट

RCB players not Indian Cricket Team: आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड व इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान आयरलैंड के साथ 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। वहीं, इंग्लैंड के साथ 1 जुलाई से पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज होगी। इन दोनों देशों के दौरों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते शनिवार 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान किया। इसके अलावा बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड की घोषणा की।

टी20 टीम में RCB का एक भी खिलाड़ी नहीं

बीसीसीआई के द्वारा जारी किए गए नए स्क्वॉड में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। जैसे सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया। इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और LSG के गेंदबाज प्रिंस यादव को टी20 टीम में शामिल करना भी बोर्ड का बड़ा फैसला था। वहीं, आईपीएल 2026 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बीसीसीआई की ये घोषणा निराशा लेकर आई। इस दौरान RCB का एक भी खिलाड़ी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए स्क्वॉड में नहीं दिखा। अब इसको लेकर क्रिकेट जगत के बाजार में बातें शुरू होने लगी हैं।

शेष 9 टीमों के खिलाड़ियों को मिली जगह

आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए घोषित किए गए स्क्वॉड में RCB को छोड़कर आईपीएल की शेष 9 टीमों के खिलाड़ियों को टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड में जगह मिली है। इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने  सबसे ज्यादा सनराइजर्स हैदराबाद के 3 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है। जिनमें अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और हरफनमौला खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है। वहीं, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के दो-दो खिलाड़ियों को घोषित स्क्वॉड में मौका दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स का भी एक-एक खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है।

रजत पाटीदार के लिए थी उम्मीद

आईपीएल 2026 में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की बल्लेबाजी व कप्तानी देखकर लग रहा था कि इस दौरे के लिए बीसीसीआई उन्हें टी20 टीम का हिस्सा बना सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पिछले दो साल से लगातार उनकी कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है। आईपीएल 2026 में कप्तान रजत पाटीदार ने बल्ले से भी कई विस्फोटक पारियां खेली। इस सीजन उन्होंने 15 मुकाबले में 501 रन बनाए थे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन