मोहम्मद आमिर और अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैंने किसी का करियर खत्म...अभिषेक शर्मा को 'लप्पेबाज' कहने पर घिरे मोहम्मद आमिर, सफाई में दिया ये बयान

Mohammad Amir का मानना है कि अभिषेक शर्मा द्विपक्षीय सीरीज में तो सफल रहते हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में असर नहीं छोड़ पाते। उनके मुताबिक अब विरोधी टीमें उनकी तकनीकी कमजोरियां समझ चुकी हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammad Amir on Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लगातार भारतीय खिलाड़ियों को लेकर बयान दे रहे हैं। खासकर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उनके निशाने पर रहे हैं। टूर्नामेंट में अभिषेक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद आमिर ने एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठाए हैं।

टूर्नामेंट में फीका रहा अभिषेक का प्रदर्शन

इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला ज्यादा नहीं चला है। उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। टूर्नामेंट की शुरुआत भी उनके लिए बेहद खराब रही थी, क्योंकि शुरुआती तीन मैचों में वह लगातार शून्य पर आउट हो गए थे। खराब प्रदर्शन के बाद उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी चर्चा हुई और कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी राय दी।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

टूर्नामेंट की शुरुआत में ही मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को “लप्पेबाज” यानी स्लॉगर करार दिया था। आमिर ने कहा था कि अभिषेक को गेंद की लाइन में आकर खेलने की समझ नहीं है और वह सिर्फ जोर से शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इस पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने प्रतिक्रिया दी थी। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी उस समय आमिर के बयान पर जवाब दिया था। अभिषेक के अर्धशतक लगाने के बाद अश्विन ने कहा था कि किसी खिलाड़ी को सिर्फ स्लॉगर कहना सही नहीं है और अभिषेक में क्षमता है।

अब फिर गिनाईं बल्लेबाजी की कमजोरियां

टूर्नामेंट के आखिरी चरण में मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर टिप्पणी की। यूट्यूब चैनल “हारना मना है” पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी द्विपक्षीय सीरीज में तो अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं, लेकिन आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाते। आमिर का मानना है कि अब विपक्षी टीमें अभिषेक की तकनीकी कमियों को समझ चुकी हैं, जिसकी वजह से उनके लिए रन बनाना मुश्किल हो गया है।

360 डिग्री बल्लेबाज बनने की जरूरत

मोहम्मद आमिर ने यह भी कहा कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को हर दिशा में शॉट खेलने की क्षमता होनी चाहिए। उनके मुताबिक अभिषेक फिलहाल सीमित क्षेत्रों में ही शॉट खेल पाते हैं, जबकि बड़े मंच पर सफल होने के लिए 360 डिग्री बल्लेबाज बनना जरूरी है।

उन्होंने अभिषेक शर्मा की तुलना संजू सैमसन से भी की और कहा कि सैमसन के पास बेहतर तकनीक, मजबूत घरेलू रिकॉर्ड और आईपीएल का लंब अनुभव है। आमिर के अनुसार अभिषेक को अभी इन सभी पहलुओं में और सुधार करने की जरूरत है।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील