अमेलिया केर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड की कप्तान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, लगातार जड़ी तीसरी फिफ्टी

New Zealand Women's Team की कप्तान अमेलिया केर ने SA के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में 78 रन की शानदार पारी खेली और इसके साथ ही महिला टी20 इंटरनेशनल में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

संजय सिंह बिष्ट

Amelia Kerr Create History: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने घर पर साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में टीम की नई कप्तान अमेलिया केर का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 44 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कप्तान के रूप में अमेलिया केर का नया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी संभालने के बाद से अमेलिया केर का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जब वह बल्लेबाजी करने उतरीं तो टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया था। हालांकि इसके बाद केर ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए चौके के साथ अपना खाता खोला। उन्होंने जॉर्जिया प्लिमर के साथ मिलकर 146 रनों की अहम साझेदारी की। इसी पारी के साथ अमेलिया केर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह महिला और पुरुष टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर पहले पांच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। केर ने कप्तान के रूप में अपनी पहली पांच पारियों में कुल 301 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में रोमानिया की रेबेका ब्लेक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 250 रन दर्ज थे।

ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मिली मजबूती

अमेलिया केर सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि अपनी ऑलराउंड क्षमता के लिए भी जानी जाती हैं। इस टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उस सीरीज में उन्होंने बल्ले से 140 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 16 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड टीम को काफी मजबूती दी है और आगामी टूर्नामेंटों के लिए टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

टी20 सीरीज का अगला मुकाबला 17 मार्च को

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही इस 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले मैच में मिली जीत के बाद सीरीज में बढ़त बनाए हुए है। अमेलिया केर का शानदार फॉर्म टीम के लिए बड़ी राहत की बात है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनका यह प्रदर्शन न्यूजीलैंड के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त