एलेक्स कैरी और मार्नश लाबुशेन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ashes 2025: कैच पकड़ने के दौरान विकेटकीपर और फील्डर आपस में टकराए, मैदान पर मचा हड़कंप, देखें VIDEO

AUS vs ENG: ब्रिस्बेन टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी और मार्नश लाबुशेन कैच पकड़ते समय टकरा गए, लेकिन कैरी ने कैच पकड़ने में सफलता हासिल की।

संजय सिंह बिष्ट

Australia vs England: एशेज 2025 सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में पिंक बॉल से खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल में गेंद और बल्ले के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए।

एलेक्स कैरी और मार्नश लाबुशेन आपस में टकराए

पहले दिन के आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट 264 के स्कोर पर गस एटिंकसन के रूप में खो दिया। एटिंकसन मिचेल स्टार्क की गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से हवा में पीछे चली गई। विकेटकीपर एलेक्स कैरी और स्लिप फील्डर मार्नश लाबुशेन ने कैच पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगाई। दोनों ने डाइव लगाई और इस दौरान आपस में टकरा गए, लेकिन कैरी ने कैच पकड़ने में सफलता पाई। इस शानदार फील्डिंग के कारण एटिंकसन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मिचेल स्टार्क का कमाल

ब्रिस्बेन टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले दिन इंग्लैंड की 9 विकेट गिराने में सबसे बड़ा योगदान दिया। स्टार्क ने 19 ओवर में 71 रन देकर कुल 6 विकेट हासिल किए। पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में यह उनका छठा 5 विकेट हॉल है। यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 18वां 5 विकेट हॉल भी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह रिकॉर्ड बनाने में वह छठे नंबर पर हैं।

पहले दिन का खेल दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक और रोमांचक रहा। इंग्लैंड की बल्लेबाजी और ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बीच संघर्ष साफ दिखा। कैरी और लाबुशेन की फील्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया को अतिरिक्त ऊर्जा दी और स्टार्क की गेंदबाजी ने इंग्लैंड की पहली पारी को जल्दी खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्रिस्बेन टेस्ट का यह पहला दिन दर्शकों के लिए एक यादगार मुकाबला साबित हुआ, जिसमें गेंदबाजों और फील्डरों की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिली।

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी