एलेक्स कैरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

12 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का बड़ा धमाका, एलेक्स कैरी ने सुनहरे पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ एलेक्स कैरी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा और दूसरी पारी में 52 रन बनाकर नाबाद हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Alex Carey Create History: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है, जहां कंगारू टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 286 रन पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रनों की अहम बढ़त मिली।

दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा जारी रहा। चार विकेट गंवाने के बावजूद टीम ने 271 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 356 रनों तक पहुंच चुकी है। इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट बनकर सामने आया है।

पहली पारी में एलेक्स कैरी का दमदार शतक

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में एलेक्स कैरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 143 गेंदों का सामना करते हुए 106 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान कैरी के बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का देखने को मिला। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 371 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। कैरी ने न केवल पारी को संभाला, बल्कि इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव भी बनाया और टीम को बड़ी बढ़त दिलाने की नींव रखी।

दूसरी पारी में भी कैरी का भरोसेमंद प्रदर्शन

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जैक वेदराल्ड सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि मार्नस लाबुशेन 13 रन ही बना सके। इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभालने की कोशिश की और 51 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके बाद एक बार फिर एलेक्स कैरी ने जिम्मेदारी संभाली और संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम की बढ़त को और मजबूत किया। वह फिलहाल 91 गेंदों में 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके हैं।

12 साल बाद एशेज में विकेटकीपर का खास कारनामा

एलेक्स कैरी ने इस टेस्ट में एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की है। वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि इयान हीली ने 1995 में और ब्रैड हैडिन ने 2013 में हासिल की थी।

करीब 12 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। कैरी के इस शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया न सिर्फ इस टेस्ट, बल्कि पूरी सीरीज में भी जीत के बेहद करीब नजर आ रहा है।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण