BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

BCCI से इस्तीफा देने वाले हैं अजीत अगरकर, जल्द होगा नए चीफ सिलेक्टर का ऐलान, पार्थिव पटेल के नाम पर चर्चा तेज

BCCI New Chief Selector: BCCI चीफ सिलेक्टर और जूनियर सिलेक्शन कमिटी के पदों पर नई नियुक्तियां करने जा रहा है। साथ ही, भारतीय टीम के अस्थायी फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी।

अक्षय साहू

Ajit Agarkar Quit BCCI Chief Selector Soon: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नए चीफ सिलेक्टर की तलाश शुरू कर दी है। मौजूदा सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर के पद से हटने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अगरकर ने BCCI से 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है।

माना जा रहा है कि BCCI और अजीत अगरकर के बीच इसको लेकर बातचीत हो चुकी है। आने वाले दिनों में उनके पद छोड़ने को लेकर आधिकारिक घोषणा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर का कार्यकाल लगभग समाप्त हो चुका है। आने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान के समय उन्होंने अपनी आखिरी सिलेक्शन मीटिंग की अध्यक्षता की थी।

पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे

सूत्रों के अनुसार, भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल अजीत अगरकर की जगह लेने वाले प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट अगले महीने समाप्त हो रहा है। पार्थिव पटेल भारतीय टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। अब उनका नाम सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन पद के संभावित उम्मीदवारों में सामने आया है।

जूनियर सिलेक्शन कमिटी में भी बदलाव

चीफ सिलेक्टर के पद के साथ-साथ BCCI जूनियर सिलेक्शन कमिटी के सभी पांच पदों को भरने की तैयारी भी कर रहा है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड को जूनियर सिलेक्शन कमिटी के पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। बोर्ड अब इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

सैकिया के अनुसार, आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी होने के बाद सूची क्रिकेट कमिटी को भेजी जाएगी। इसके बाद क्रिकेट कमिटी जूनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्यों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि BCCI इस पूरी प्रक्रिया को अगले 10 से 15 दिनों में पूरा करने की कोशिश कर रहा है। मौजूदा पांचों जूनियर सिलेक्टर्स का कार्यकाल भी जल्द समाप्त होने वाला है।

सुभादीप घोष के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

BCCI ने भारतीय टीम के मौजूदा फील्डिंग कोच सुभादीप घोष को फिलहाल शॉर्ट टर्म के लिए नियुक्त किया है। बोर्ड आगे उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। सैकिया ने AGM के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि घोष को अभी कुछ समय के लिए भारतीय टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है। वह बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से भी फील्डिंग कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं।

सैकिया ने कहा कि घोष के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। टीम मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की राय के आधार पर आगे यह तय किया जाएगा कि उन्हें भारतीय टीम के फील्डिंग कोच के पद पर बरकरार रखा जाए या नहीं। उन्होंने साफ किया कि सुभादीप घोष को लेकर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है।

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल