Asian Games 2026: भारत ने जापान को 8 विकेट से रौंदा, 57 रन पर समेटकर 5 ओवर में जीता मैच

India W vs Japan W: एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को 57 रन पर समेटकर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
India W Beats Japan By 8 Wickets
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India W Beats Japan By 8 Wickets: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को जापान को 8 विकेट से हराकर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली । कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को पहले सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट किया और फिर 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

जापान को 57 रनों पर रोका

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को सही साबित करते हुए जापान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में 57 रन पर रोक दिया।

जापान की ओर से अयाका काटो स्टेफॉर्ड ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज हारुना इवासाकी ने 22 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जापान की कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सकी।

श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी

भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ऋचा घोष 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारतीय टीम का बैटिंग प्रदर्शन

भारत की ओर से जी कमालिनी बिना खाता खोले आउट हुईं, जबकि भारती फूलमाली ने 6 रन बनाए। भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब 20 सितंबर को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा ।

India W Beats Japan By 8 Wickets
Asian Games 2026: टेकबॉल में क्विमसी जोआकिम सेमीफाइनल में पहुंचीं, कंबोडिया की खिलाड़ी को 2-0 से हराया

अब बांग्लादेश से होगा मुकाबला

बांग्लादेश ने बारिश के कारण चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई। बांग्लादेश की ICC रैंकिंग चीन से बेहतर होने के कारण उसे अगले दौर में पहुंचाया गया।

भारत और बांग्लादेश की टीमें इससे पहले एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं। दुबई में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com