आयुष म्हात्रे का विकेट लेने के बाद जश्न मनाता पाकिस्तानी गेंदबाज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

फाइनल में पाकिस्तानी गेंदबाज ने की बदतमीजी, आयुष म्हात्रे को आउट कर की शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 348 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Pakistan: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फाइनल जैसे बड़े मैच में दोनों टीमों पर दबाव साफ नजर आया, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुरुआती झटका

पाकिस्तान की पारी के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया को पहला झटका कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में लगा, जिनका बल्ला फाइनल मैच में पूरी तरह खामोश रहा। वह तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए और भारत को शुरुआती दबाव में डाल दिया।

आयुष म्हात्रे और पाकिस्तानी गेंदबाज के बीच विवाद

आयुष म्हात्रे के आउट होने के बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। पाकिस्तानी गेंदबाज अली राजा ने विकेट लेने के बाद आयुष म्हात्रे से कुछ कहा, जिस पर भारतीय कप्तान ने भी प्रतिक्रिया दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ती नजर आई, लेकिन अंपायर ने तुरंत बीच में आकर मामले को शांत करवाया। यह घटना फाइनल मैच के रोमांच को और बढ़ाने वाली रही।

अंडर-19 एशिया कप में आयुष म्हात्रे का संघर्ष

पूरे अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेले, जिनमें से सिर्फ दो मुकाबलों में ही वह डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच सके। तीन मैचों में वह सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रन रहा, जो उन्होंने लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। फाइनल मैच में वह 7 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

समीर मिन्हास का शतक, पाकिस्तान की मजबूत पारी

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण समीर मिन्हास रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 17 चौके और 9 छक्कों की मदद से 172 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनके अलावा अहमद हुसैन ने 72 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निर्धारित 50 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो दीपेश देवेंद्रन भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की, लेकिन समीर मिन्हास की विस्फोटक पारी के आगे भारतीय गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज