इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आदिल रशीद का 'चौका', इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में बनाई लीड

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 65 रन से हराया। आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

संजय सिंह बिष्ट

England vs New Zealand: इंग्लैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की इस जीत में स्पिनर आदिल रशीद ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से चार विकेट झटके। रशीद की सटीक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में बढ़त के साथ मजबूत वापसी की है।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 236 रन बनाए। टीम 68 के स्कोर तक जोस बटलर (4) और जैकब बेथेल (24) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने फिल सॉल्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में ला दिया।

हैरी ब्रूक 35 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 78 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिल सॉल्ट ने 56 गेंदों में 85 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 11 चौके शामिल रहे। इंग्लैंड की ओर से काइल जैमीसन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जैकब बैथेल और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट हाथ लगा।

दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों देश तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवरों में महज 171 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 18 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से टिम सेफर्ट (39) ने मार्क चैपमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए कीवी टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन चैपमैन (28) के आउट होते ही न्यूजीलैंड लडखड़ा गई।

इस बीच कप्तान मिचेल सैंटनर ने 15 गेंदों में 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

IANS इनपुट के साथ

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान