क्रिकेट

ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद उर्वशी रौतेला ने शेयर किया पोस्ट, कहा- 'प्रार्थना कर रही हूं'

काजल चोपड़े

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) का आज कार एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी गाडी हादसे का शिकार हो गयी। फिलहाल पंत का देहरादून के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने एक पोस्ट शेयर किया है।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कई कारणों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इनके बीच का विवाद जगजाहिर है। दोनों के बीच हुए विवाद की बात सभी को इन दोनों के बीच इंस्टा वॉर से पता चल गई थी। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिए गए कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा है।

उर्वशी (Urvashi Rautela) ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'प्रार्थना कर रही हूं।' साथ ही उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है। इस पर उनके कई फैन्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई का एक्सीडेंट हो गया है और ये यहां हॉट बनकर घूम रही है।'

ऋषभ पंत इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए है। उन्होंने खुद की जान बचाने के लिए कार की विंड शील्ड तोड़ी। स्थानीय लोगों ने उनकी कार से बाहर निकलने में मदद की और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस पहुंची। 

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल