PAK हमले में शहीद क्रिकेटरों को दी श्रद्धांजलि देते एसीबी चीफ और खिलाड़ी (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

ACB अध्यक्ष और खिलाड़ियों ने की प्रार्थना, PAK हमले में शहीद क्रिकेटरों को दी श्रद्धांजलि

ACB President Mirwais Ashraf: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ और खिलाड़ियों ने पाकिस्तान हमले में शहीद क्रिकेटरों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले घटना पर BCCI और ICC शोक जता चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Afghanistan Cricket Board President and Players:अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की तरफ से हुए हवाई हमलों में शहीद हुए युवा क्रिकेटरों कबीर आगा, सिबघतुल्लाह और हारून की दुखद मृत्यु पर शोक जताया। साथ ही हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अशरफ के साथ जहीर खान, फरीद मलिक और शब्बीर नूरी के साथ राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी भी दिख रहे हैं।

हमारे युवा खिलाड़ियों का सपना हुआ चकनाचूर- एसीबी चीफ मीरवाइस अशरफ

एसीबी की पोस्ट में अशरफ ने कहा, "हमारे युवा खिलाड़ियों के सपने चकनाचूर हो गए। एक समृद्ध अफगानिस्तान के लिए उनकी बड़ी उम्मीदें और महत्वाकांक्षाएं थीं, लेकिन मानवता और शांति के दुश्मनों ने उनकी उम्मीदों को बेरहमी से दफना दिया। एसीबी की ओर से मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम इस दुखद घड़ी में उनके साथ हैं और इस त्रासदी से बेहद दुखी हैं।"

प्रार्थना और शोक समारोह के बाद अशरफ राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ उस स्थान पर भी गए जहां युवा क्रिकेटरों को दफनाया गया था। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बीसीसीआई और आईसीसी ने भी पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में मारे गए अफगान क्रिकेटरों के लिए शोक व्यक्त किया था और इस घटना की निंदा की थी। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया था।

पाकिस्तानी हमले में मारे गए तीनों युवा अफगानी क्रिकेटर एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान ही पाकिस्तान की तरफ से एयरस्ट्राइक हुई थी। क्रिकेटरों के साथ कई अन्य नागरिकों की भी जान चली गई।

अफगानिस्तान को पाकिस्तान में आयोजित त्रिकोणीय टी20 सीरीज में भाग लेना था। तीसरी टीम श्रीलंका है। हमले के बाद अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। अफगानिस्तान की जगह जिम्बाब्वे को पीसीबी ने शामिल किया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान