अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा का अनोखा कारनामा! T20 में किया बड़ा धमाका, कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है ऐसा

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी की। बंगाल, बड़ौदा और सर्विसेज के खिलाफ तूफानी पारियों के बाद उन्होंने टी-20 में अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

संजय सिंह बिष्ट

Abhishek Sharma in  Syed Mushtaq Ali Trophy: 2025 का साल भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के लिए बेमिसाल रहा है। टी-20 फॉर्मेट में अभिषेक ने लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विपक्षी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। बंगाल के खिलाफ 148 रन और बड़ौदा के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाने के बाद उन्होंने सर्विसेज के गेंदबाजी अटैक को भी झकझोर दिया।

34 गेंदों में 62 रन की आतिशी पारी

सर्विसेज के खिलाफ मैच में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 57 गेंदों में 106 रन जोड़कर ताबड़तोड़ शुरुआत दी। प्रभसिमरन 50 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अभिषेक ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 34 गेंदों में 62 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने विपक्षी गेंदबाजों की रणनीति पूरी तरह विफल कर दी।

साल 2025 में छक्कों का शतक पूरा

अभिषेक शर्मा ने इस साल टी-20 क्रिकेट में छक्कों का शतक पूरा कर लिया है। सर्विसेज के खिलाफ दूसरा शतक लगाने के साथ ही वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। साल 2025 में अब तक उन्होंने 36 पारियों में कुल 101 छक्के लगाए हैं। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने टी-20 फॉर्मेट में उनका नाम सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में दर्ज करवा दिया है।

एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2024 में कुल 170 छक्के जमाए थे। हालांकि अभिषेक की फॉर्म देखकर ऐसा लगता है कि वह इस रिकॉर्ड को चुनौती देने की पूरी क्षमता रखते हैं। उनके इस साल के प्रदर्शन ने उन्हें टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर दिया है।

आगामी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अभिषेक अपनी इस विस्फोटक फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार छक्कों की झड़ी टीम इंडिया के लिए बड़े मैचों में बेहद अहम साबित हो सकती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन