अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा बना सकते एक दर्जन रिकॉर्ड, क्या पाकिस्तान के खिलाफ कर पाएंगे ऐसा?

Abhishek Sharma Can Break 11 Records: एसिया कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा के पास लगभग एक दर्जन रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। अभिषेक शर्मा के निशाने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड हैं।

उज्जवल सिन्हा

Abhishek Sharma Can Break 11 Records During Asia Cup Final: एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आज 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और दुनिया के नंबर- 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास लगभग एक दर्जन रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

इस एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इस 6 मुकाबले में उन्होंने 309 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। भारत को नौवीं बार ट्रॉफी दिलाने में अभिषेक शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। एशिया कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो रहा है।

इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा के पास 11 रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। आइए, उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं...

1. टीम इंडिया के लिए एक टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभिषेक को 11 रनों की जरूरत है। कोहली ने 2014 के टी20 विश्व कप में भारत के लिए छह मैच खेले थे और कुल 319 रन बनाए थे। वहीं अभिषेक ने अभी तक 309 रन बनाए हैं।

टी20आई में भारत के लिए एक सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

रन खिलाड़ी का नाम इनिंग्स सीरीज/विपक्ष वर्ष
319 विराट कोहली 6 टी20 विश्व कप 2014
309 अभिषेक शर्मा 6 एशिया कप 2025
296 विराट कोहली 6 टी20 विश्व कप 2022
280 तिलक वर्मा 4 दक्षिण अफ्रीका 2024
279 अभिषेक शर्मा 5 इंग्लैंड 2025

2. फाइनल के मुकाबले में अगर अभिषेक शर्मा 23 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह पूर्ण सदस्य टीम के खिलाड़ी द्वारा टी20आई सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के फिल साल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

3. एशिया कप के फाइनल में अगर अभिषेक शर्मा 91 रनों की पारी खेलने में सफल रहे, तो वह पूर्ण सदस्य टीम के किसी टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में 400 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

4. एक टी20I सीरीज/टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कनाडा के बल्लेबाज आरोन जॉनसन के नाम है। जॉनसन ने 2022 डेजर्ट कप टी20I सीरीज के सात मैचों में 402 रन बनाए। जॉनसन का रिकॉर्ड तोड़ने और नंबर 1 स्थान हासिल करने के लिए अभिषेक को 94 रन बनाने होंगे।

5. अगर अभिषेक कम से कम 30 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार 8 बार 30+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फ़िलहाल, वह रोहित शर्मा और मोहम्मद रिज़वान की बराबरी पर हैं, जिन्होंने लगातार 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 रन का आंकड़ा पार किया है।

6. अभिषेक को भारत के लिए एशिया कप के एक संस्करण (वनडे और टी20 दोनों मिलाकर) में सर्वाधिक रन बनाने के सुरेश रैना के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 64 रनों की आवश्यकता है। रैना ने 2008 के एशिया कप में छह मैच खेले थे और 372 रन बनाए थे।

7. अगर अभिषेक फाइनल में 70 रन बना लेते हैं, तो वह एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रनों का सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और सलामी बल्लेबाज ने 2008 एशिया कप के पांच मैचों में कुल 378 रन बनाए थे।

8. अभिषेक ने 2025 एशिया कप में 50 बाउंड्री लगाई हैं। अगर वह एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में कम से कम 16 बाउंड्री लगा लेते हैं, तो वह किसी टी20I सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। यह रिकॉरेड अभी तक कनाडा के आरोन जॉनसन के नाम है।

9. एशिया कप के फाइनल में अर्धशतक लगाते ही अभिषेक एशिया कप टी-20 के एक संस्करण में चार बार 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

10. कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने और एशिया कप टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए अभिषेक को फाइनल में 121 रन बनाने होंगे। अगर अभिषेक 126 रन बना लेते हैं, तो वह पथुम निसांका का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और एशिया कप के टी20I प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

एशिया कप टी20आई में सर्वाधिक रन

खिलाड़ी का नाम देश मैचों की संख्या रन सर्वोच्च स्कोर
पथुम निसांका श्रीलंका 12 434 107
विराट कोहली भारत 10 429 122*
अभिषेक शर्मा भारत 6 309 75
बाबर हयात हांग कांग 8 292 122
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 6 281 78*

11. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाने से वह लगातार चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक