अभिषेक शर्मा (सोर्स- @BCCI)
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, सिर्फ 30 गेंदों में ठोका शतक, रोहित शर्मा का 35 गेंदों वाला रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

IND vs Afg 3rd T20 Match: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में महज 30 गेंदों में शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का सबसे तेज टी20I शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अक्षय साहू

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने शतक तक पहुंचने के दौरान अपनी पारी में 9 चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने मुकाबले में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। इससे पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने 35 गेंदों में शतक पूरा किया था। अब अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में सेंचुरी जड़कर रोहित का यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

30 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने ठोका शतक

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में महज 30 गेंदों पर शतक पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए। इसी के साथ वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक का यह तीसरा शतक है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा फुल मेंबर टीम की तरफ से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में 100 रन पूरे किए।

अभिषेक से पहले सिकंदर रजा और फिन एलन 33-33 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। वहीं फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया था। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में शतक पूरा किया था, जबकि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।

108 रन बनाकर पवेलियन लौटे अभिषेक

शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वह 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा। अभिषेक के आउट होने के समय भारतीय टीम ने 9.5 ओवर में 142 रन बना लिए थे।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच