रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू, 19 सितंबर से शुरू होगा शो, Family Full House का टीजर रिलीज; VIDEO

Rohit Sharma TV Debut: रोहित शर्मा अब टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका नया शो 'फैमिली फुल हाउस' 19 सितंबर से सोनी टीवी पर शुरू होगा। शो का टीजर रिलीज हो चुका है।
Rohit Sharma is now going to debut on TV. His new show 'Family Full House'
रोहित शर्मा शो (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Family Full House Promo Teaser: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद मनोरंजन की दुनिया में भी नजर आएंगे। वो नए टीवी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' से टेलीविजन पर डेब्यू करने जा रहे हैं। शो का प्रीमियर 19 सितंबर 2026 को होगा।

शो के मेकर्स पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग प्रोमो के जरिए इसकी झलक दिखा रहे थे। अब उन्होंने शो के नाम और प्रीमियर की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही शो का टीजर भी जारी किया गया है।

कौन-कौन है प्रोमो में शामिल?

टीजर में क्रिकेट और मनोरंजन जगत के कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर, कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव शामिल हैं। सभी एक मजेदार सेगमेंट में साथ नजर आएंगे।

शो के एक प्रोमो में रोहित शर्मा फैंस से मिलते दिखाई देते हैं। कुछ फैंस उनसे उनके चर्चित 'गार्डन' और 'गली क्रिकेट' वाले डायलॉग दोहराने की मांग करते हैं। इस पर रोहित मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ 2 लाइन बोली थीं और वो इतनी वायरल हो गईं। इसके बाद वो कहते हैं कि जब पूरा शो आएगा तो क्या होगा।

Rohit Sharma is now going to debut on TV. His new show 'Family Full House'
वर्ल्ड कप टिकटों पर सौरव गांगुली ने दी सफाई, बोले- कॉम्प्लिमेंट्री टिकट की यूट्यूब अफवाहों से दूर रहें

फैंस में है उत्साह

रोहित शर्मा के फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। जिस चैनल पर रोहित शर्मा का शो प्रसारित होगा, वहां मनोरंजन के कई बड़े शो भी आने वाले हैं। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन और भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया का इंडियन गेम शो भी शामिल है।

फैमिली फुल हाउस में टीवी और मनोरंजन जगत के कई लोकप्रिय चेहरे मजेदार चुनौतियों और खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे। रोहित शर्मा की मौजूदगी इस शो को क्रिकेट फैंस के लिए भी खास बना रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com