जसप्रीत बुमराह और उस्मान तारिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तानियों को नहीं पच रही जसप्रीत बुमराह की कामयाबी, संदिग्ध एक्शन वाले उस्मान तारिक से कर रहे तुलना- VIDEO

Jasprit Bumrah: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चा की, लेकिन वह प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब चयनकर्ता के बयान ने नई बहस खड़ी कर दी है।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistani on Jasprit Bumrah Bowling Action: टी20 विश्व कप 2026 खत्म होने के बाद जहां पूरी दुनिया में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ हो रही है, वहीं पाकिस्तान में इस हार को लेकर लगातार चर्चा और बयानबाजी देखने को मिल रही है। इसी बीच पाकिस्तान की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है।

बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से

आकिब जावेद ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि टी20 विश्व कप 2026 में लगभग हर गेंदबाज को बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर शायद ही कोई ऐसा गेंदबाज रहा हो जिसे मार न पड़ी हो। इसके साथ ही उन्होंने बुमराह की तुलना पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक से कर दी। आकिब जावेद के अनुसार बुमराह का गेंदबाजी तरीका सामान्य तेज गेंदबाजों से अलग है और वह इतनी तेजी से गेंद डालते हैं कि बल्लेबाज को शॉट खेलने की तैयारी का मौका ही नहीं मिलता। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बुमराह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक जैसे हैं। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में काफी चर्चा शुरू हो गई है। विश्व कप से पहले उस्मान तारिक को लेकर बनी थी चर्चा टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान में उस्मान तारिक को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं। माना जा रहा था कि वह अपनी गेंदबाजी से टीम को खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि टूर्नामेंट के दौरान तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबलों में उस्मान तारिक को बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और वह प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो सके।

तुलना को बताया जा रहा अजीब

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से करना काफी अजीब है। बुमराह को दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और उन्होंने तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर उस्मान तारिक का अनुभव काफी सीमित है और वह मुख्य रूप से बीस ओवर वाले प्रारूप में ही खेलते हुए नजर आए हैं।

गेंदबाजी एक्शन पर भी उठे सवाल

उस्मान तारिक की गेंदबाजी शैली को लेकर भी पहले कई बार सवाल उठ चुके हैं। उनके गेंदबाजी एक्शन की जांच भी कई बार कराई जा चुकी है। इसी वजह से कई विशेषज्ञों का मानना है कि उनका करियर लंबा चल पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यह भी कहना कठिन है कि वह अगले टी20 विश्व कप तक पाकिस्तान की टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त