मोहम्मद सिराज-रवींद्र जडेजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Ind vs NZ: दूसरा टेस्ट जीतना है तो... दिग्गज ओपनर ने दी सिराज और जड़ेजा को खिलाने की सलाह, कहा- बाहर बैठना गलत

Ind vs NZ: पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को प्लेइंग-11 में सिराज व जडेजा को शामिल करने की सलाह दी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव सुझाए।

  • उन्होंने मोहम्मद सिराज को अंशुल कंबोज की जगह टीम में शामिल करने की वकालत की।

  • उन्होंने कहा कि भारत को सिराज से 20 विकेट लेने की उम्मीद रखनी चाहिए।

  • चोपड़ा ने वाशिंगटन सुंदर की जगह रवींद्र जडेजा को खिलाने का सुझाव दिया।

India vs New Zealand 2nd Test: पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल करने की सलाह दी है। उन्होंने इसे भारतीय टीम की जीत के लिए अहम बताया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम में सिर्फ दो बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने मोहम्मद सिराज का समर्थन करते हुए कहा कि टीम को उनसे 20 विकेट लेने की उम्मीद रखनी चाहिए। कप्तान ने भले ही सिराज के फॉर्म पर सवाल उठाए हों, लेकिन उन्हें बाहर बैठाने से प्रदर्शन बेहतर नहीं होगा। इसलिए सिराज को प्लेइंग-11 में मौका मिलना चाहिए।

अंशुल कंबोज को बाहर बैठाने की सलाह

आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि इस दशक में भारत ने SENA देशों में मोहम्मद सिराज के बिना कोई टेस्ट मैच जीता हो। उन्होंने कहा कि भारत ने जसप्रीत बुमराह के बिना मैच जीते हैं, लेकिन सिराज के बिना जीत का उदाहरण उन्हें याद नहीं है।

उन्होंने सुझाव दिया कि अगर किसी तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना है तो वह अंशुल कंबोज हो सकते हैं। चोपड़ा के मुताबिक, टीम को नंबर-8 पर बल्लेबाजी का विकल्प नहीं मिलता है तो भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके लिए सिराज को टीम में रखना ज्यादा जरूरी है।

जडेजा और सुंदर के रिकॉर्ड पर क्या बोले चोपड़ा?

आकाश चोपड़ा ने रवींद्र जडेजा को भी प्लेइंग-11 में शामिल करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि जडेजा को पिछला टेस्ट मैच भी खेलना चाहिए था। उनके मुताबिक, टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाज की क्षमता उसके विकेट लेने के रिकॉर्ड से भी पता चलती है।

चोपड़ा ने दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों की तुलना करते हुए कहा कि जडेजा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 600 विकेट ले चुके हैं। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 52 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। उनके नाम 19 टेस्ट मैचों में 42 विकेट हैं, जिनमें से 11 विकेट एक ही मैच में आए थे।

जडेजा को टाइम पास के लिए नहीं लिया

चोपड़ा ने कहा कि जडेजा को टीम में खिलाना चाहिए, क्योंकि उन्हें सिर्फ समय बिताने के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने सिराज का समर्थन करते हुए कहा कि खराब फॉर्म के कारण किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाने के बजाय उसका साथ देना चाहिए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी सिराज का समर्थन किया।

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना