गजब बेइज्जती! क्रीज पर पहुंची भी नहीं थी बल्लेबाज, गेंदबाज ने बिना बैटर के ही उड़ा दिए स्टंप्स; देखें VIDEO

WBBL Free Ball Rule: WBBL में क्रिकेट का सबसे अजीब नजारा दिखा। देर से क्रीज पर पहुंचने के कारण डीनड्रा डॉटिन को पिच से 5 मीटर दूर खड़ा कर 'फ्री बॉल' पर बोल्ड कर दिया गया। आइए जानते है यह अनोखा नियम।
Women's Big Bash League
वुमेंस बिग बैश लीगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • डॉटिन 75 सेकंड में बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं हो पाई।

  • देरी होने पर गेंदबाज को खाली स्टंप्स पर 'फ्री बॉल' मिलती है।

  • सारा ग्लेन ने खाली स्टंप्स उड़ा दिए और डॉटिन आउट हो गई।

  • इसके बावजूद मेलबर्न रेनेगेड्स ने 3 विकेट से मैच जीत लिया।

Women's Big Bash League: क्रिकेट की दुनिया में आपने अब तक कई तरह से बल्लेबाजों को आउट होते देखा होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जो हुआ वह किसी 'गली क्रिकेट' के नियम से कम नहीं था। कल्पना कीजिए कि कोई बल्लेबाज अभी क्रीज पर पहुंचा भी नहीं है, उसने बैटिंग गार्ड तक नहीं लिया है, और गेंदबाज गेंद फेंक कर सीधे स्टंप्स उड़ा दे और अंपायर उसे 'क्लीन बोल्ड' आउट करार दे दे! सुनने में यह मजाक लग सकता है, लेकिन वुमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में यह अजीबोगरीब घटना सच में घटी है।

क्रीज से 5 मीटर दूर खड़ी रहीं बल्लेबाज और हो गई बोल्ड

दरअसल, यह पूरा वाकया मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान पर ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स ने 15वें ओवर में 97 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया।

इसके बाद वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज डीनड्रा डॉटिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरीं। लेकिन डॉटिन जब तक क्रीज पर पहुंचतीं, अंपायर ने उन्हें पिच से दूर रहने का इशारा कर दिया।

Women's Big Bash League
IPL 2027 Auction: 17 देशों के खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत, ऑस्ट्रेलिया से आए सबसे ज्यादा नाम; देखें पूरी लिस्ट

आखिर क्यों दी गई 'फ्री बॉल' की सजा?

आपको बता दें कि डीनड्रा डॉटिन को मैदान पर आने में थोड़ी देर हो गई थी। आईसीसी के पारंपरिक नियमों के तहत देरी से आने पर बल्लेबाज को 'टाइम्ड आउट' दिया जाता है। लेकिन WBBL में 2021-22 सीजन से पहले इस नियम में एक बड़ा बदलाव किया गया था।

  • इस नियम के तहत नए बल्लेबाज को पिछला विकेट गिरने के 75 सेकंड के अंदर अगली गेंद खेलने के लिए तैयार रहना होता है।

  • डीनड्रा डॉटिन इस 75 सेकंड की समय सीमा को पार कर गईं।

  • सजा के तौर पर उन्हें क्रीज पर जाने की अनुमति नहीं मिली और गेंदबाज को एक 'फ्री बॉल' दी गई।

बिना गार्ड लिए देखती रह गई डॉटिन, फिर...

लीग के नियमों के मुताबिक, देरी करने वाले बल्लेबाज को पिच से 5 मीटर दूर लेग साइड में खड़ा होना पड़ता है और वहीं से पहली गेंद को देखना होता है। डीनड्रा डॉटिन बिना गार्ड लिए पिच से दूर खड़ी रहीं और ब्रिस्बेन हीट की गेंदबाज सारा ग्लेन ने गेंद डाली।

सामने कोई बल्लेबाज न होने के कारण सारा की गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी और डॉटिन को बिना गेंद खेले ही क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटना पड़ा। नियम के अनुसार, यह गेंद ओवर में भी गिनी गई और डॉटिन के खाते में भी '1 गेंद, 0 रन' दर्ज हो गया।

Women's Big Bash League
मारो, मारो... ये तो कत्लेआम था, वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक पर तिलक वर्मा ने ड्रेसिंग रूम का खोला बड़ा राज

कप्तान सोफी मोलिनेक्स का चौंकाने वाला बयान

हालांकि, इस अजीबोगरीब विकेट के बावजूद मेलबर्न रेनेगेड्स ने यह मैच जीत लिया। मैच के बाद रेनेगेड्स की कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच रहीं सोफी मोलिनेक्स ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह कुछ ऐसा था जो मैंने क्रिकेट में पहले कभी नहीं देखा था।

सारा ग्लेन को सैल्यूट है कि उन्होंने सटीक निशाना लगाया। शायद हमने डीनड्रा को पैड पहनकर मैदान पर भेजने का फैसला थोड़ी देर से लिया। यह हमारे और इसे देखने वाली हर टीम के लिए एक बड़ी सीख है। मुझे नहीं लगता कि अगले दस साल तक क्रिकेट में ऐसा कुछ दोबारा देखने को मिलेगा।