शेन वॉर्न (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

26 दिसंबर के दिन शेन वॉर्न ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने थे पहले गेंदबाज

Shane Warne: 26 दिसंबर क्रिकेट इतिहास में खास है, जब बॉक्सिंग डे टेस्ट में शेन वॉर्न ने मेलबर्न में एंड्रयू स्ट्रॉस को आउट कर अपना ऐतिहासिक 700 टेस्ट विकेट लिया। यह कारनामा उन्होंने 2006 में किया था।

उज्जवल सिन्हा

Shane Warne Special: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का चौथा टेस्ट आज 26 दिसंबर से खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम माना जाता है। 26 दिसंबर का दिन सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 2006 में 26 दिसंबर के दिन ही इतिहास रच दिया था।

शेन वॉर्न ने 2006 में 26 दिसंबर को ही अपने टेस्ट करियर का 700वां विकेट पूरा किया था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे। उनका 700वां विकेट कौन होगा और इस उपलब्धि को वह कैसे सेलिब्रेट करेंगे, इसे देखने के लिए मेलबर्न में क्रिकेट ग्राउंड में प्रशंसक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे।

26 दिसंबर 2006 में वॉर्न ने पूरे किए थे 700 विकेट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2006 में 26 दिसंबर से ही मेलबर्न में टेस्ट शुरू हुआ था। इस टेस्ट से पहले शेन वॉर्न 699 विकेट ले चुके थे।  शेन वॉर्न ने एंड्रयू स्ट्रॉस का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। यह कारनामा उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर किया था। शेन वॉर्न ने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस, जो 50 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्हें बोल्ड कर अपना 700वां टेस्ट विकेट लिया। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज थे।

इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 99 रन से जीता था। पहली पारी में 5 विकेट लेने और 40 रन बनाने के साथ ही दूसरी पारी में 2 विकेट लेने वाले शेन वॉर्न को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

शेन वॉर्न का करियर

शेन वॉर्न को क्रिकेट इतिहास का महानतम गेंदबाज माना जाता है। 1992 से 2005 के बीच वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए। 12 अर्धशतक लगाते हुए 3,154 रन भी उन्होंने बनाए। इसके अलावा 194 वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट लिए। वॉर्न ने 2007 में टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को बनाया चैंपियन

आईपीएल 2008 में शेन वॉर्न ने अपनी कप्तानी में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया। वॉर्न का आईपीएल सफर भी शानदार रहा था। वॉर्न के बाद कोई भी कप्तान राजस्थान को चैंपियन नहीं बना सका। 13 सितंबर 1969 को अपर फर्नट्री गली, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे शेन वॉर्न का 52 साल की आयु में 4 मार्च 2022 को थाइलैंड में उनका निधन हो गया था।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?