कार्लोस अल्काराज (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

US Open 2025: अल्काराज, शेल्टन और जोकोविच ने किया तीसरे दौर में प्रवेश, दिग्गजों की जीत से टूर्नामें

कार्लोस अल्काराज की तो उन्होंने पीछले कुछ समय से वो बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्लोस अल्काराज पिछले 43 मुकाबलों में 41 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

US Open: इस वक्त यूएस ओपन खेला जा रहा है। इस दौरान विश्व के दूसरे नंबर खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इटली ने मटिया बेलुची को 6-1, 6-0, 6-3 से हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया। ये कार्लोस अल्काराज के लिए एकतरफा जीत साबित हुई। अल्काराज के अलावा दो अन्य खिलाड़ी भी टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। जी हां, दरअसल हम नोवाक जोकोविच और शेल्टन की बात कर रहे हैं।

कार्लोस अल्काराज की नजर लगातार 8वें टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर

अगर बात करें कार्लोस अल्काराज की तो उन्होंने पीछले कुछ समय से वो बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्लोस अल्काराज पिछले 43 मुकाबलों में 41 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके साथ ही उनकी कोशिश लगातार आठवें टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने पर है।

अल्काराज का अगला मुकाबला 32वीं वरीयता प्राप्त इतालवी खिलाड़ी लुसियानो डार्डेरी से होगा, जिन्होंने अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी एलियट स्पिजिरी को 6-0, 7-6(3), 2-6, 6-4 से हराया। यह अल्काराज और डार्डेरी का पहला लेक्सस एटीपी हेड-टू-हेड मुकाबला होगा।

बेन शेल्टन ने पूर्व यूएस ओपन सेमीफाइनलिस्ट पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अपने घरेलू मेजर चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश किया। मॉन्ट्रियल में अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के बाद, शेल्टन ने 34 वर्षीय कैरेनो बुस्टा को हराया, जिन्होंने 2017 और 2020 में न्यूयॉर्क में अंतिम चार में जगह बनाई थी। यह लगातार नौवां ग्रैंड स्लैम है जिसमें शेल्टन तीसरे दौर में पहुंचे हैं।

शेल्टन का अगला मुकाबला फ्रांस के अनुभवी एड्रियन मन्नारिनो से होगा। क्वार्टर फाइनल में शेल्टन का मुकाबला कार्लोस अल्काराज से हो सकता है। नोवाक जोकोविच ने भी तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह 19वां मौका है जब जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे हैं।

38 वर्षीय जोकोविच ने अमेरिकी क्वालीफायर जाचरी स्वेज्दा के खिलाफ 6-7(5), 6-3, 6-3, 6-1 से जीत हासिल की। जोकोविच रिकॉर्ड 75वीं बार किसी मेजर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। उन्होंने रोजर फेडरर के 74 मेजर राउंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में हैं। जोकोविच ने 2023 में यूएस ओपन जीता था।  जोकोविच का मुकाबला कैमरन नॉरी या फ्रांसिस्को कॉमेसाना से होगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता