बीजीएमआई 4.6 अपडेट   (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

BGMI 4.6 अपडेट जारी, Midnight Hunters और कियारा के साथ गेम में आए कई नए फीचर्स और इवेंट

BGMI 4.6 Update: क्राफ्टन ने बीजीएमआई 4.6 अपडेट जारी कर दिया है! इसमें नया मिडनाइट हंटर्स थीम मोड, भारतीय किरदार कियारा और दिवाली के कई खास रिवार्ड्स शामिल हैं।

सृष्टि मौर्य

BGMI Midnight Hunters Theme Mode: क्राफ्टन इंडिया ने बीजीएमआई 4.6 अपडेट जारी कर दिया है। इसमें नया मिडनाइट हंटर्स थीम मोड, ओशन ओडिसी की वापसी, भारत में तैयार किया गया नया किरदार किआरा और कई नए कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। मिडनाइट हंटर्स 16 सितंबर से 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा। इसमें एरेंगल नक्शे पर वैम्पायर थीम देखने को मिलेगी।

रोजहोक, मिल्टा, क्वारी और गटका को वैम्पायर टेकओवर स्थान बनाया गया है। वहीं, स्टालबर और सोस्नोव्का मिलिट्री बेस को नाइटकीपर हंटर गिल्ड में बदला गया है। यहां इनडोर मुकाबला क्षेत्र, गिल्ड मिशन, हंटर शूटिंग रेंज, क्लॉक टावर और स्क्रीम क्रेट्स जैसे फीचर मिलेंगे। खेल के दौरान खिलाड़ियों का सामना ब्लडवॉकर्स, नाइटबैट्स, वैम्पायर एल्डर और नाइटकीपर से भी होगा।

नए मोड की खासियत

इस मोड में ब्लडलाइऩ जागृति फीचर भी जोड़ा गया है। खेल में मारे गए खिलाड़ी वैम्पायर के रूप में वापस आ सकते हैं। एक समय में अधिकतम 20 वैम्पायर सक्रिय हो सकते हैं। उन्हें क्लॉ स्ट्राइक, एब्जॉर्ब, ब्लड सेंस और ब्लड एम्बरफिकेशन जैसी विशेष क्षमताएं मिलेंगी। इसके अलावा सिल्वरमून चेन, ट्वाइलाइट बैट विंग्स, स्कारलेट टॉनिक और ब्लड पैक्ट जैसे नए सामान भी जोड़े गए हैं।

ओशन ओडिसी 30 सितंबर को एरेंगल में वापस आएगा। इसमें ओशन पैलेस, ट्राइडेंट, क्रैकन और पानी के अंदर घूमने जैसे पुराने फीचर फिर से देखने को मिलेंगे। मिडनाइट हंटर्स के साथ ओशन ओडिसी के चलने से खिलाड़ियों को एक ही सीजन में दो अलग-अलग थीम वाले अनुभव मिलेंगे।

अक्टूबर में रिलीज होरी किआरा

किआरा 8 अक्टूबर से खेल में शामिल होगी। इसे क्राफ्टन इंडिया की भारत स्थित आर्ट टीम ने खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए तैयार किया है। एरेंगल में दिवाली पर आधारित भारतीय बाजार बनाया जाएगा। यहां मोर के आकार के चार दीपक जलाने पर किआरा जागेगी और बॉस फाइट क्षेत्र खुलेगा, जहां खिलाड़ी टीम बनाकर उसे हरा सकेंगे और इनाम हासिल कर सकेंगे।

पहली बार मिलेंगे दिवाली पुरस्कार

भारत के लिए पहली बार खास दिवाली पुरस्कार पथ भी लाया गया है। यह 22 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा और इसमें 20 स्तर होंगे। खिलाड़ियों को इसमें रेवेल 01 सेट, रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650, दिवाली गोल्ड सेट और रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 जैसे इनाम मिलेंगे।

इस सीजन में नवरात्रि और दिवाली से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी होंगे। अपडेट में वन पंच मैन का सहयोग भी शामिल है, जो 21 सितंबर से स्पिन और मिनी रॉयल पास के जरिए उपलब्ध होगा। लिंकन मोटर क्रूज का सहयोग 16 सितंबर से 9 नवंबर तक चलेगा।

WOW मोड में हुए बदलाव

क्राफ्टन ने बीजीएमआई के डब्ल्यूओडब्ल्यू निर्माण मंच में भी नए बदलाव किए हैं। स्टील ब्रेनरॉट में हैलोवीन अपडेट के तहत 17 नए संग्रह योग्य ब्रेनरॉट किरदार जोड़े गए हैं। इनमें हैलोवीन, मेक्सिको के मृतकों के दिवस, भूत, वेयरवुल्फ और हेडलेस हॉर्समैन से जुड़े किरदार शामिल हैं।

इसके अलावा घोस्ट शिप कार्यक्रम, हैलोवीन दुकान, घोस्ट तोप के गोले और ब्रेनरॉट जादुई छड़ी भी जोड़ी गई है। बी.डक पूल पार्टी भी एक नया मुकाबला अनुभव है। डब्ल्यूओडब्ल्यू मोबाइल एडिटर में निर्माण, गेमप्ले, प्रदर्शन और अनुकूलन से जुड़े बदलाव किए गए हैं।

क्राफ्टन के अनुसार, डब्ल्यूओडब्ल्यू पर 50 हजार से ज्यादा नक्शे बनाए जा चुके हैं। इनमें 35 हजार से ज्यादा नक्शे अभी सक्रिय हैं। 2.3 करोड़ से ज्यादा बीजीएमआई खिलाड़ी डब्ल्यूओडब्ल्यू मोड आजमा चुके हैं, जबकि करीब 10 लाख खिलाड़ी रोजाना इस मोड को खेलते हैं।

BGMI 4.6 अपडेट - महत्वपूर्ण तारीखें

तारीखइवेंट
16 सितंबरबीजीएमआई 4.6 अपडेट, मिडनाइट हंटर्स और लिंकन मोटर क्रूज़
21 सितंबरवन पंच मैन स्पिन और मिनी रॉयल पास
25 सितंबरप्लैटिनम सोलमिस्टर गोल्ड स्पिन
30 सितंबरओशन ओडिसी की वापसी
8 अक्टूबरकिआरा की एंट्री
20 अक्टूबरटेक्नो गेमरज़ के साथ सहयोग
22 अक्टूबरदिवाली प्राइज़ पाथ शुरू
25 अक्टूबरसैंग्विन सोनाटा गोल्ड स्पिन
28 अक्टूबरलेजेंडरी वॉइस पैक क्रेट
1 नवंबरअम्ब्रल स्कॉर्पियस गोल्ड स्पिन
9 नवंबरलिंकन मोटर क्रूज़ समाप्त
15 नवंबरदिवाली प्राइज़ पाथ समाप्त
16 नवंबरमिडनाइट हंटर्स और ओशन ओडिसी समाप्त

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई, पीटी उषा से वैभव सूर्यवंशी तक सबने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना