BGMI में आएगा नया ओरिजिनल कैरेक्टर कियारा, दिवाली थीम वाले Bazaar में मिलेगा नया PvE चैलेंज

BGMI Kiara Character: क्रैफ्टन इंडिया ने BGMI में नया ओरिजिनल कैरेक्टर 'कियारा' पेश किया है। 4.6 अपडेट में दिवाली थीम वाले बाजार POI के साथ नया PvE चैलेंज और रिवॉर्ड्स मिलेंगे।
New original character 'Kiara' coming to BGMI; new gaming content to launch on October 8.
कियारा कैरेक्टर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BGMI 4.6 Update Kiara Original Character: क्रैफ्टन इंडिया ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई के लिए अपने पहले ओरिजिनल इन-गेम कैरेक्टर IP कियारा को पेश किया है। इस कैरेक्टर को कंपनी ने पूरी तरह भारत में अपनी टीम के जरिए तैयार किया है। कियारा के साथ उसकी अपनी कहानी, गेम की दुनिया में खास जगह, नया मैप लोकेशन और कई नए गेमिंग आइटम भी मिलेंगे।

'अनामिका' रह चुकी है भारतीय IP

कियारा को खास तौर पर भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे पहले 2025 में क्रैफ्टन इंडिया ने 'अनामिका' को अपना पहला ओरिजिनल भारतीय IP बनाया था। कियारा की एंट्री कंपनी के लिए लाइसेंस वाले कैरेक्टर, फिल्म और सेलिब्रिटी पार्टनरशिप से आगे बढ़कर अपने खुद के गेमिंग कैरेक्टर तैयार करने की दिशा में एक कदम है।

कियारा को 8 अक्टूबर से बीजीएमआई के 4.6 कंटेंट अपडेट के साथ गेम में शामिल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस कैरेक्टर की कहानी सीधे एरेंगल के भूगोल से जुड़ी है। गेम की कहानी में कहा गया है कि कुछ लोगों का मानना है कि कियारा पहली ड्रॉप के समय यहां पहुंची थी, जबकि कुछ मानते हैं कि वो स्टालबर के नीचे मौजूद सुरंगों से बाहर आई।

श्याम देशपांडे क्या बोले?

कहानी के मुताबिक, कियारा एरेंगल पर राज करने नहीं आई है। जब खिलाड़ियों के बीच डर, लालच और धोखा बढ़ता है, तब वो जागती है और मैदान में उतरकर लड़ने वालों का फैसला करती है।

क्रैफ्टन इंडिया के आर्ट डायरेक्टर श्याम देशपांडे ने बताया कि अनामिका ने कंपनी के ओरिजिनल IP की शुरुआत की थी, लेकिन कियारा को तैयार करने के लिए पूरी गेमिंग दुनिया तैयार करनी पड़ी। कियारा के डिजाइन में मोर को खास जगह दी गई है। ये डिजाइन बाजार की सजावट, ग्लाइडर, वाहन स्किन और नक्षत्र सेट में भी दिखाई देगा।

BGMI में आएगा नया बजार लोकेशन

कियारा की एंट्री के साथ एरांगेल में नया बाजार पॉइंट ऑफ इंटरेस्ट यानी POI भी जोड़ा जाएगा। ये 2025 में आए स्टेपवेल के बाद बीजीएमआई का दूसरा भारत-आधारित ड्रॉप जोन होगा। बाजार को दिवाली की थीम पर सजाया गया है।

ये जगह सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं होगी, बल्कि यहां खिलाड़ियों को PvE कॉम्बैट चैलेंज का सामना करना पड़ेगा। बाजार का घना शहरी इलाका लड़ाई और घात लगाकर हमला करने के लिए अहम जगह बन सकता है।

New original character 'Kiara' coming to BGMI; new gaming content to launch on October 8.
Suryakumar Yadav Birthday: 36 के हुए टीम इंडिया के Mr. 360, जानिए सूर्यकुमार यादव की संघर्ष और सफलता की कहानी

कियारा नक्षत्र स्पिन में मिलेंगे नए आइटम

कियारा की एंट्री के साथ 'कियारा नक्षत्र स्पिन' भी शुरू होगा। इसमें कई थीम वाले कॉस्मेटिक आइटम शामिल होंगे।

  • कियारा नक्षत्र सेट- कियारा का खास आउटफिट

  • दिव्य चमक स्कार-एल- अपग्रेड होने वाली गन स्किन

  • दिव्य मोर ग्लाइडर- खास ग्लाइडर स्किन

  • दिव्य रथ- थीम पर आधारित वाहन स्किन

  • डिवाइन एज मैशेट- खास हथियार फिनिश

  • एरो रेन इमोट- खास इमोट

इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए कियारा एक्सचेंज सेंटर, एरीना मोड की चुनौतियां और रोजाना लॉगिन करने पर मिलने वाले रिवॉर्ड भी जोड़े जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com