बेन शेल्टन  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

बेन शेल्टन का कनाडा ओपन में फिर जलवा, लगातार दूसरी बार जीता खिताब; नडाल-जोकोविच क्लब में बनाई जगह

Canada Open 2026: अमरीकी टेनिस स्टार बेन शेल्टन ने ब्रैंडन नाकाशिमा को हराकर लगातार दूसरी बार कनाडा ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ब्रैंडन नाकाशिमा को हराकर इतिहास रच दिया है।

सृष्टि मौर्य

Ben Shelton Wins Back To Back Canada Open: अमेरिका के युवा टेनिस स्टार बेन शेल्टन ने एक बार फिर कनाडा ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 साल के शेल्टन ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट को जीतकर इतिहास रच दिया।

मॉन्ट्रियल में गुरुवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी और पांचवीं वरीयता प्राप्त ब्रैंडन नाकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से हराया। इस जीत के साथ शेल्टन ने अपने करियर का दूसरा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब भी जीत लिया।

शेल्टन ने एक भी सेट नहीं गंवाया

शेल्टन की ये जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। फाइनल में भी उन्होंने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और नाकाशिमा को लगातार दबाव में रखा।

पहले सेट में शेल्टन ने 6-3 से जीत हासिल की। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन टाईब्रेक में शेल्टन ने 7-4 से बाजी मारकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

खास उपलब्धि की हासिल

इस खिताब के साथ बेन शेल्टन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लिया है। वो इस सदी में कनाडा ओपन का खिताब लगातार दो बार सफलतापूर्वक बचाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले एंडी मरे ने 2009 और 2010, नोवाक जोकोविच ने 2011 और 2012, जबकि राफेल नडाल ने 2018 और 2019 में लगातार दो बार यह खिताब जीता था।

क्या बोले बेन शेल्टन?

फाइनल मुकाबला जीतने के बाद शेल्टन काफी खुश नजर आए। खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा कि इस पूरे सप्ताह उनका प्रदर्शन उनकी मेहनत को दिखाता है। उन्होंने ये भी कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बीच मानसिक रूप से मजबूत रहना और अपना ध्यान खेल पर बनाए रखना उनकी जीत की बड़ी वजह रही।

मुकाबले के बाद कैसा थी शेल्टन प्रतिक्रिया?

मुकाबले के आखिरी पल में शेल्टन ने शानदार फोरहैंड विनर लगाकर जीत पक्की की। इसके बाद वो अपने प्लेयर बॉक्स की ओर मुस्कुराते हुए गए और कोर्ट की तरफ इशारा किया। कुछ ही देर बाद उन्होंने कोर्ट पर वापस आकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने अपने परिवार को गले लगाया और उनके साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया।

शेल्टन के लिए 2026 का सीजन बेहद शानदार रहा है। कनाडा ओपन जीतने के साथ ही उन्होंने इस साल अपना चौथा खिताब जीत लिया है। इससे पहले वह डलास, म्यूनिख और स्टटगार्ट में भी ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। इस जीत के बाद उनके नाम अब कुल सात एटीपी टूर खिताब हो गए हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा