पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश का बॉयकॉट और पाकिस्तान का समर्थन, बदला जाएगा टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम?

ICC T20 World Cup 2026: अब नजरें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर टिकी हैं कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप खेलेगा या नहीं, इससे पहले पाकिस्तान लगातार बांग्लादेश को बहकाने की कोशिश करता रहा।

संजय सिंह बिष्ट

ICC World Cup 2026 Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश क्रिकेट टीम आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह अपने मैच खेलने के लिए टीम को भारत नहीं भेजेगा। इस फैसले के साथ ही बांग्लादेश का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है। विश्व कप अगले महीने भारत और श्रीलंका में खेला जाना है, लेकिन बांग्लादेश ने सुरक्षा और हालात को देखते हुए हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।

बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान में बढ़ी हलचल

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी हलचल तेज हो गई है। सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी या नहीं। अब सभी की नजरें पीसीबी के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

अब तक पाकिस्तान ने नहीं किया विश्व कप टीम का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जबकि आईसीसी के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीने पहले सभी टीमों को अपना स्क्वाड घोषित करना होता है। टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाना है, ऐसे में 7 जनवरी तक टीम का ऐलान हो जाना चाहिए था, लेकिन यह समयसीमा अब गुजर चुकी है।

बांग्लादेश के समर्थन में दिखे थे पाकिस्तान के सुर

इस बीच पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटी है, लेकिन इसके लिए भी अभी तक टीम घोषित नहीं की गई है। अंदरखाने से ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि अगर बांग्लादेश टी20 विश्व कप से बाहर होता है तो पाकिस्तान भी बहिष्कार का रास्ता अपना सकता है। समय-समय पर पाकिस्तान की ओर से ऐसे बयान भी सामने आए, जिनसे बांग्लादेश पर विश्व कप न खेलने का दबाव बनता दिखा।

एक-दो दिन में साफ हो सकता है पीसीबी का फैसला

उम्मीद की जा रही है कि जैसे ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेगा, उसी समय पीसीबी के इरादे भी साफ हो जाएंगे। अगर टीम की घोषणा केवल ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए होती है, तो यह संकेत माना जाएगा कि पाकिस्तान विश्व कप खेलने को लेकर संशय में है। वहीं अगर विश्व कप के लिए भी स्क्वाड घोषित किया जाता है, तो यह तय माना जाएगा कि पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलेगा।

टी20 विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव की संभावना नहीं

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या टी20 विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में शेड्यूल में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया जाएगा और वही मुकाबले खेले जाएंगे, जो पहले बांग्लादेश को खेलने थे। हालांकि इस पर आईसीसी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा